{"_id":"6155502a8ebc3e61ed44f2f7","slug":"law-minister-says-strict-action-will-be-taken-on-alleged-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली बर्बरता की पोल: कानून मंत्री बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली बर्बरता की पोल: कानून मंत्री बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे
Thu, 30 Sep 2021 11:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:20 AM IST
सार
मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की बर्बरता को बेनकाब कर दिया है। मामले में दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर में पुलिस द्वारा पीट-पीटकर मार दिए गए कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट ने पुलिस की बर्बरता की पोल खोल दी। रिपोर्ट के अनुसार, मनीष गुप्ता के साथ क्रूरता की सारे हदें पार कर दी गई थीं। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। मामले पर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। चाहे जितना बड़ा अधिकारी हो किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
वहीं, मामले की रिपोर्ट आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर पहुंच गए हैं। सपा गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
कानून मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता है। भले ही वह कितना भी बड़ा अधिकारी हो। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सभी मांगें मानी जाएंगी।
विज्ञापन