फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   law honors counselling date in lucknow university closing upper caste reservation not clear

एलयू में एलएलबी ऑनर्स काउंसलिंग की तारीख नजदीक पर सवर्ण आरक्षण पर स्थिति साफ नहीं

Sat, 25 May 2019 05:28 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 25 May 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
law honors counselling date in lucknow university closing upper caste reservation not clear
Lucknow university
लखनऊ विश्वविद्यालय में 28 मई से शुरू होने जा रही एलएलबी ऑनर्स की काउंसलिंग में सवर्ण आरक्षण के तहत सीट बढ़ोतरी पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अभ्यर्थियों को इसका लाभ लेने के लिए अपना प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। विवि ने गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के लिए 10 फीसदी सीट बढ़ोतरी का फैसला किया है।
विज्ञापन

 
एलएलबी, बीटेक, बीपीएड और बीएड जैसे पाठ्यक्रमों की सीट विवि स्तर पर तय नहीं होती है। एलएलबी की सीट बीसीआई, बीटेक की एआईसीटीई और बीपीएएड तथा बीएड की सीटें एनसीटीई की मंजूरी के बाद बढ़ाई जाती हैं। इसलिए इन सीटों पर फैसला संबंधित संस्था से मंजूरी के बाद होगा। 
विज्ञापन

लविवि प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि इन संस्थाओं को सीट बढ़ोतरी के लिए पत्र भेजा जा रहा है। पत्र का जवाब आने तक काउंसलिंग रोकना ठीक नहीं है। इसलिए लविवि अपनी काउंसलिंग शुरू कर देगा। 

अभ्यर्थियों को यह निर्देश दिया जा रहा है कि वे गरीब सवर्ण कोटे के आरक्षण का लाभ लेने के लिए अपना प्रमाणपत्र ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग के लॉगइन के माध्यम से अपलोड करें। सबसे पहले ओपन कैटेगरी में सीट आवंटन होगा।

काउंसलिंग के दौरान या फिर काउंसलिंग के बाद सीट बढ़ोतरी का पत्र आ गया तो बचे हुए सवर्णों को आरक्षण का लाभ देते हुए सीट आवंटन किया जाएगा। यही स्थिति बीएड, बीपीएड और बीटेक जैसे पाठ्यक्रमों में भी होगी।

स्थायी कर्मचारियों के आश्रितों को ही दाखिले में कोटे का लाभ

लविवि ने दाखिले में यूनिवर्सिटी इंप्लाई कोटे में दाखिले को लेकर सख्ती कर दी है। इस बार विवि के सिर्फ नियमित कर्मचारियों के आश्रितों को ही इस कोटे का लाभ मिलेगा। अभी तक लविवि में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाता रहा है।

इस पर लविवि प्रशासन ने सख्ती कर दी है। लविवि कुलसचिव ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। पत्र जारी होने के बाद दैनिक, संविदा या फिर नियमित वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों को कोटे का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

मंजूरी के बाद बढ़ाएंगे सीटें

एलएलबी ऑनर्स में 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण का लाभ सिर्फ सीट बढ़ने की स्थिति में ही दिया जा सकता है। इसके लिए बीसीआई को पत्र लिखा जा रहा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आरक्षण का लाभ लेने के लिए अपना प्रमाणपत्र अपलोड कर दें। बीसीआई से सीट बढ़ने की मंजूरी के बाद उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।
- प्रो. अनिल मिश्रा, प्रवेश समन्वयक, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed