{"_id":"5ce92de4bdec2207167ee2ab","slug":"law-honors-counselling-date-in-lucknow-university-closing-upper-caste-reservation-not-clear","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलयू में एलएलबी ऑनर्स काउंसलिंग की तारीख नजदीक पर सवर्ण आरक्षण पर स्थिति साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलयू में एलएलबी ऑनर्स काउंसलिंग की तारीख नजदीक पर सवर्ण आरक्षण पर स्थिति साफ नहीं
Sat, 25 May 2019 05:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 25 May 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Lucknow university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में 28 मई से शुरू होने जा रही एलएलबी ऑनर्स की काउंसलिंग में सवर्ण आरक्षण के तहत सीट बढ़ोतरी पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अभ्यर्थियों को इसका लाभ लेने के लिए अपना प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। विवि ने गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के लिए 10 फीसदी सीट बढ़ोतरी का फैसला किया है।
एलएलबी, बीटेक, बीपीएड और बीएड जैसे पाठ्यक्रमों की सीट विवि स्तर पर तय नहीं होती है। एलएलबी की सीट बीसीआई, बीटेक की एआईसीटीई और बीपीएएड तथा बीएड की सीटें एनसीटीई की मंजूरी के बाद बढ़ाई जाती हैं। इसलिए इन सीटों पर फैसला संबंधित संस्था से मंजूरी के बाद होगा।

लविवि प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि इन संस्थाओं को सीट बढ़ोतरी के लिए पत्र भेजा जा रहा है। पत्र का जवाब आने तक काउंसलिंग रोकना ठीक नहीं है। इसलिए लविवि अपनी काउंसलिंग शुरू कर देगा।
अभ्यर्थियों को यह निर्देश दिया जा रहा है कि वे गरीब सवर्ण कोटे के आरक्षण का लाभ लेने के लिए अपना प्रमाणपत्र ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग के लॉगइन के माध्यम से अपलोड करें। सबसे पहले ओपन कैटेगरी में सीट आवंटन होगा।
काउंसलिंग के दौरान या फिर काउंसलिंग के बाद सीट बढ़ोतरी का पत्र आ गया तो बचे हुए सवर्णों को आरक्षण का लाभ देते हुए सीट आवंटन किया जाएगा। यही स्थिति बीएड, बीपीएड और बीटेक जैसे पाठ्यक्रमों में भी होगी।

स्थायी कर्मचारियों के आश्रितों को ही दाखिले में कोटे का लाभ
लविवि ने दाखिले में यूनिवर्सिटी इंप्लाई कोटे में दाखिले को लेकर सख्ती कर दी है। इस बार विवि के सिर्फ नियमित कर्मचारियों के आश्रितों को ही इस कोटे का लाभ मिलेगा। अभी तक लविवि में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाता रहा है।
इस पर लविवि प्रशासन ने सख्ती कर दी है। लविवि कुलसचिव ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। पत्र जारी होने के बाद दैनिक, संविदा या फिर नियमित वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों को कोटे का लाभ नहीं मिलेगा।
इस पर लविवि प्रशासन ने सख्ती कर दी है। लविवि कुलसचिव ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। पत्र जारी होने के बाद दैनिक, संविदा या फिर नियमित वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों को कोटे का लाभ नहीं मिलेगा।
मंजूरी के बाद बढ़ाएंगे सीटें
एलएलबी ऑनर्स में 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण का लाभ सिर्फ सीट बढ़ने की स्थिति में ही दिया जा सकता है। इसके लिए बीसीआई को पत्र लिखा जा रहा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आरक्षण का लाभ लेने के लिए अपना प्रमाणपत्र अपलोड कर दें। बीसीआई से सीट बढ़ने की मंजूरी के बाद उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।
- प्रो. अनिल मिश्रा, प्रवेश समन्वयक, लविवि
- प्रो. अनिल मिश्रा, प्रवेश समन्वयक, लविवि