{"_id":"620c0dfa991768602c1681fb","slug":"law-first-semester-exam-in-lucknow-university-from-three-university-lucknow-news-lko6179906136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय व कॉलेजों में लॉ के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय व कॉलेजों में लॉ के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन मार्च से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि व सहयुक्त कॉलेजों की लॉ की परीक्षाएं तीन मार्च से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं, एमए-एमएससी एंथ्रोपोलॉजी व फोरेंसिक साइंस का परीक्षा कार्यक्रम भी रिवाइज किया गया है।
डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह की सूचना के अनुसार एलएलबी तीन वर्षीय व एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 03 मार्च से शुरू की होगी। उन्होंने कहा है कि जिन सहयुक्त कॉलेजों ने इंटरनल एसेसमेंट अभी तक नहीं कराया है, वे 17 से 24 फरवरी के बीच में इसे जरूर करवा लें। प्रो. सिंह ने कहा है कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बता दें कि इस साल प्रवेश प्रक्रिया थोड़ी देर तक चली है, जिसके बाद क्लास शुरू हुईं और फिर कोविड संक्रमण बढ़ गया। हालांकि, इसके बाद भी विवि प्रशासन ने पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्व में 24 जनवरी से ही प्रस्तावित कर दी थीं, जिसका विद्यार्थियों ने विरोध किया था। उनकी मांग थी कि पहले कोर्स पूरा कराया जाए, उसके बाद परीक्षाएं हों। इससे उस समय परीक्षा नहीं कराई जा सकी। अब जब अन्य कोर्सों के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं की कवायद तेज हुई है तो विभाग ने अपने यहां भी परीक्षा की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन
वहीं विवि प्रशासन ने एमए-एमएससी एंथ्रोपोलॉजी व फोरेंसिक साइंस का परीक्षा कार्यक्रम भी रिवाइज किया है। इसके अनुसार एमए-एमएससी एंथ्रोपोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 फरवरी से 02 मार्च तक और एमए-एमएससी फोरेंसिक साइंस तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक चलेगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
बीबीए-बीपीए का परिणाम जारी
लविवि व सहयुक्त कॉलेजों का बीबीए पांचवें, बीपीए तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर का नियमित व बैक पेपर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।