फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lauttery for 35 plots in vrindawan colony

घर से लाई पर्ची और निकाली अपनी ही लॉटरी

Tue, 01 Jul 2014 10:35 AM IST
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Lauttery for 35 plots in vrindawan colony

आवास विकास परिषद में सोमवार एक आवेदक को लॉटरी में धांधली करने के आरोप में पकड़ा गया। पकड़ा गया आवेदक अपनी उंगलियों में पहले से ही अपने नाम की पर्ची छुपाकर ले गया था।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में परिषद में मकान और प्लॉट के आवंटन के लिए हो रही लॉटरी में गड़बड़ी का यह दूसरा मामला है।

वृंदावन योजना स्थित परिषद सभागार में सोमवार को योजना तीन और चार में 40.74 से 80 वर्ग मीटर भूखंडों की लॉटरी डाली गई।

चार दिन पहले हुए गड़बड़ी पर लगे आरोप के चलते परिषद प्रशासन ने आवेदकों से ही सोमवार को लॉटरी की पर्चियां बाक्स में डलवाया।

इस काम में तेलीबाग का आनंद कुमार पुत्र कुंवर चन्द्र भी शामिल था।

बाक्स में पर्ची डाले जाने के बाद उन्हें निकालने के लिए एक-एक आवेदक को बुलाया गया तो आनंद भी पहुंचा। उसने

जब पर्ची निकाली तो वह उसी के नाम की थी। इस पर आवेदकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आवेदकों का कहना था आनंद अपने नाम की पर्ची उंगलियों में छुपाए था।

अपर आवास आयुक्त जेबी सिंह ने बताया कि हंगामा बढ़ता देख परिषद प्रशासन ने आनंद की लॉटरी निरस्त कर दी और उसे पुलिस की हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed