{"_id":"69a203064000a8a46d05e8e6","slug":"launch-of-it-city-plan-postponed-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1626129-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटी सिटी योजना की लाॅन्चिंग टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटी सिटी योजना की लाॅन्चिंग टली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी योजना की शनिवार को होने वाली लॉन्चिंग अचानक टाल दी गई है। अगली तारीख अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि होली बाद यह सात मार्च को हो सकती है। आईटी सिटी के लिए लैंड पूलिंग योजना के तहत जिन लोगों ने अपनी जमीन एलडीए को निशुल्क दी है उनको बदले में 25 प्रतिशत जमीन विकसित कर प्लाॅट के रूप में दी जाएगी। जमीन देने वालों के बीच प्लाॅट आवंटन के लिए पहले चरण की लॉटरी शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होनी थी, जो अब बाद में होगी।