फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Late sanitation worker leaders were honoured with Comrade Ratna and their families were honoured.

Lucknow News: दिवंगत सफाईकर्मी नेताओं को कॅामरेड रत्न, परिजनों को किया सम्मानित

Sun, 03 May 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Late sanitation worker leaders were honoured with Comrade Ratna and their families were honoured.
नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मंच की ओर से मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
लखनऊ। नगर निगम सफाई संयुक्त मंच की ओर से लालबाग स्थित नगर निगम के त्रिलोकनाथ हॉल में मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने दिवंगत सफाई कर्मचारी नेताओं को कॉमरेड रत्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान मंच ने अपनी मांगे और समस्याएं भी रखीं जिस पर डॉ. दिनेश शर्मा ने सीएम योगी के साथ बैठक कराकर समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। पूर्व आईएएस दिवाकर त्रिपाठी ने भी मंच की समस्याओं को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखने की बात कही। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव, पार्षद राजेश सिंह गब्बर और सरला वाल्मीकि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




इन दिवंगत नेताओं के परिजन हुए सम्मानित

समारोह में दिवंगत सफाई कर्मचारी नेताओं पूर्व सांसद अच्छेलाल वाल्मीकि, छंगालाल धानुक, बक्शूलाल वाल्मीकि, रज्जन लाल धानुक, ननकऊ लाल हरदोही, एनआर वाल्मीकि, देवी प्रसाद वाल्मीकि, श्यामलाल पुजारी, चौधरी निवर्ती प्रसाद, रामशंकर वाल्मीकि और संजय वाल्मीकि के परिजनों को सम्मानित किया गया।

नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मंच की ओर से मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मंच की ओर से मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed