फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last on nomination for assembly election

लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों के लिए मैदान में 168 उम्मीदवार, अंतिम दिन 67 ने भरा पर्चा

Fri, 04 Feb 2022 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
last on nomination for assembly election
लखनऊ। लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों के लिए 168 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन 67 पर्चे भरे गए। नामांकन के लिए भीड़ का आलम यह रहा है कि अंतिम समय तक प्रत्याशी पहुंचते रहे और तीन बजे से ठीक पहले तक पर्चियां बांटनीं पड़ीं। नामांकन करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व ईडी अफसर राजेश्वर सिंह, निर्वतमान विधायक नीरज बोरा, पूर्व सांसद सुशीला सरोज रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने नामांकन किया है। उनके अलावा निर्दलीय राम सिंह, जन अधिकार पार्टी के चंद्रशेखर वर्मा, मानवता वादी क्रांति दल के रमाशंकर, बहुजन आवाम पार्टी के उमाशंकर, बहुजन बल पार्टी के वेद प्रकाश यादव, अपना भारतीय सनातन पार्टी के अनिल कुमार, निर्दलीय शारदा प्रसाद शुक्ला, रिपब्लिकन सेवा की प्रीति साहू, बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेंद्र कुमार ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

मलिहाबाद से भाजपा की जयदेवी के अलावा सपा के सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस के इंदल रावत, बहुजन मुक्ति पार्टी के जय बंधु ने नामांकन किया है। बीकेटी से भाजपा के योगेश शुक्ला, आप के सत्य प्रकाश पांडेय के अलावा गरीब जन शक्ति पार्टी के राजेंद्र प्रसाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के मो. ताज आलम, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के विपिन कुमार त्यागी, मनुवादी पार्टी के राकेश यादव राना, निर्दलीय राजेंद्र प्रसाद यादव, जन अधिकार पार्टी के देवेंद्र कुमार ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पश्चिम से भाजपा के अंजनी कुमार श्रीवास्तव, टीपू सुल्तान पार्टी के सै. अली हुसैन, निर्दलीय समचेत गोंड, सोशलिस्ट पार्टी के मो. कामिल खान, भारतीय सर्व धर्म पार्टी की शालिनी अस्थाना, ऑल इंडिया फ ारवर्ड ब्लॉक के राम गणेश यादव, एआईएमआईएम की उजमा परवीन ने नामांकन किया।
लखनऊ उत्तर से भाजपा के नीरज बोरा, सपा की पूजा शुक्ला के अलावा निर्दलीय सर्वेश कुमार गुप्ता, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के बृजेश चन्द्र अवस्थी, निर्दलीय अजीत कुमार निषाद, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के सर्वेश कुमार, निर्दलीय राजेश कुमार निषाद ने नामांकन किया। लखनऊ कैंट से सपा के सुरेंद्र सिंह राजू गांधी के अलावा निर्दलीय नीलम रुथ पाल, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के अजय कुमार सिंह, पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी बालक राम अंबेडकर ने पर्चा भरा।
लखनऊ पूर्व से आप की मोनिका सिंह ने वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उनके पति आलोक सिंह पहले ही नामांकन कर चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मनोज तिवारी, आजाद समाज पार्टी के अविनाश भारती, राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के गौरव कुमार वर्मा, लोक दल के रविकांत झा, शिवसेना के मिथिलेश सिंह, गांधियन पीपुल्स पार्टी की विजय लक्ष्मी जायसवाल, भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश, रिपब्लिकन सेना के धनंजय सिंह व निर्दलीय नरेंद्र सिंह ने पर्चा भरा।
लखनऊ मध्य से भाजपा के रजनीश कुमार गुप्ता, सपा के रविदास मेहरोत्रा के अलावा निर्दलीय जफर कुरैशी, शिवसेना के गौरव वर्मा, परिवर्तन समाज पार्टी के राम सुंदर भूषण, एआईएमआईएम के सलमान सिद्दीकी, गांधियन पीपुल्स पार्टी की उषा त्रिपाठी, निर्दलीय किशोरी लाल, हिंदुस्तानी अवाम पार्टी की इंद्रा देवी ने नामांकन किया।
मोहनलालगंज से सपा की टिकट पर सुशीला सरोज नामांकन करने पहुंची। इससे पहले इसी सीट पर सपा से ही अंबरीश पुष्कर नामांकन कर चुके हैं। अब उन्होंने दोबारा से निर्दलीय नामांकन किया है। इसके अलावा कांग्रेस की ममता चौधरी, भाजपा के अमरेश कुमार, आप के सूरज कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत कुमार, निर्दलीय विजय शंकर व फ ौजदार प्रसाद ने नामांकन किया।
आज होगा नामांकन प्रपत्रों का परीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सभी 168 प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों का परीक्षण शुक्रवार को होगा। सात फरवरी को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रमुख नामांकन
भाजपा - राजेश्वर सिंह, जयदेवी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, नीरज बोरा, रजनीश कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार।
सपा - सुरेंद्र कुमार, पूजा शुक्ला, सुरेंद्र सिंह राजू गांधी, रविदास मेहरोत्रा, सुशीला सरोज।
कांग्रेस - इंदल रावत, मनोज तिवारी, ममता चौधरी।
आप - मोनिका सिंह वैकल्पिक प्रत्याशी, सूरज कुमार।
पांच विस क्षेत्र में 20 या अधिक प्रत्याशी
मलिहाबाद में 11, बीकेटी में 24, सरोजनीनगर में 23, लखनऊ पश्चिम में 21, लखनऊ उत्तर में 20, लखनऊ पूर्व में 20, लखनऊ मध्य में 16, लखनऊ कैंट में 18, मोहनलालगंज में 15 नामांकन हुए हैं।

समर्थकों की भीड़ संग पहुंचे राजेश्वर
सरोजनीनगर सीट से नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया व अन्य मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर जाते समय पहचान न पाने से अर्धसैनिक बल के एक जवान ने उपमुख्यमंत्री को रोक दिया। इसके बाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी खुद आगे आए और उन्हें अंदर ले गए। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर को भी सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed