आज चूके तो कटेगी जेब, बिजली बिल, हाउस टैक्स व वाहन टैक्स भरने का अंतिम मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है। लेसा ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इसके लिए रविवार को लेसा के सभी एसडीओ, एक्सईएन कार्यालय खुलेंगे।
जहां पर एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं के बिल संशोधित करके जमा कराएं जाएंगे। वहीं उपभोक्ताओं के बिल रात 10 बजे तक बिलिंग केंद्र पर जमा होंगे।
मध्यांचल निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) अशोक कुमार के मुताबिक, लेसा के दोनो जोन के कार्यालय आम दिनों की तरह खुलेंगे, पर बिल संबंधी कार्य होगा। खासतौर पर एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के बाद जिन्होंने बिल नहीं भरा, उनकी बत्ती भी काटी जाएगी।
हाउस टैक्स में छूट का अंतिम मौका
जिन लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है, वह ओटीएस का फायदा पाने को आज बकाया जमा कर दें। जो आज चूक गए उन्हें अप्रैल से 12 फीसदी ब्याज देना पड़ेगा। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि रविवार को 26 वार्डों में शिविर लगेंगे,जहां सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक टैक्स जमा किया जा सकेगा। सभी जोनल कार्यालयों में रात 12 बजे तक टैक्स जमा होगा। ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए lmc.upnic की वेबसाइट पर जाना होगा।
एक अप्रैल से सिर्फ 10 फीसदी छूट
एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2019-20 शुरू हो जाएगा। नए साल के टैक्स पर जुलाई तक दस प्रतिशत की छूट दी जाएगा।
मार्च 18 तक के बकाए पर ही ओटीएस
31 मार्च 18 तक जो भी हाउस टैक्स बकाया है उस पर ओटीएस योजना के तहत अप्रैल में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस दौरान ब्याज पूरा माफ कर दिया जाएगा।
यहां लगेंगे शिविर
लालकुआं में नगर निगम स्कूल, पानदरीबा में पुराना पोस्ट ऑफिस, मालवीय नगर पांडेय का तालाब अनुपम नगर, राजाबाजार पुलिस चौकी के पास सुभाष पार्क, राजाजीपुरम के लाइन खेड़ा, ओमकारेश्वर मंदिर राजाजीपुरम, फैजुल्लागंज में वर्मा कॉम्प्लेक्स, अयोध्यादास वार्ड में साठ फिटा रोड स्थित टाइगर कॉन्वेंट स्कूल, गोमती नगर में हेल्थ सिटी के पीछे पार्क, संगम पार्क विनय खंड दो, विनीत खंड गोमती नगर में हनुमान मंदिर केसामने पार्क, चिनहट द्वितीय वार्ड के विभव खंड, निशातगंज छठी गली, पेपर मिल कॉलोनी में कैफी आजमी प्रेक्षागृह, विपुलखंड चार गोमती नगर, कैलाशकुंज फैजाबाद रोड, ललिता मांटेसरी स्कूल प्रेम नगर आलमबाग, बदाली खेड़ा सरेाजनी नगर, असियामऊ बड़ी मस्जिद, पक्काबाग प्राथमिक विद्यालय, टुड़ियांगज चौराहा, लेखराज डॉलर इंदिरा नगर, दुर्गा मार्के ट तकरोही, कल्याण मंडप विकास नगर सेक्टर एक और खरिका में नगर निगम चुंगी गृहकर कैंप लगेगा।