{"_id":"5b883edc42c7924667531c20","slug":"last-date-of-submitting-scholarship-form-is-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्तूबर तक करिये छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, 26 जनवरी तक भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अक्तूबर तक करिये छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, 26 जनवरी तक भुगतान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
scholarship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग ने गणतंत्र दिवस पर सभी जिलों में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। वहीं, कक्षा 11 व 12 समेत दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक आवेदक फाइनल प्रिंट निकालने के तीन दिन के भीतर त्रुटि सुधार सकेंगे। इसके बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 16 अक्तूबर तक शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे। 22 अक्तूबर तक संस्थान के सत्यापन के बाद 30 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक और क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी संस्थान की मान्यता और वास्तविक छात्र संख्या का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय छात्रवृत्ति समिति 15 दिसंबर तक पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति स्वीकृत करेगी। वहीं, 24 जनवरी तक जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक डाटा के आधार पर कोषागार के ई-पेमेंट विद्यार्थियों के बैंक खाते में राशि जमा की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद 26 जनवरी को सभी जिलों में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उधर, वर्तमान योजना के तहत 31 अगस्त तक हुए आवेदनों का परीक्षण कर एक अक्तूबर तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि बैंक खाते में जमा की जाएगी। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।