{"_id":"5fc548d68ebc3e9b7a5c0b01","slug":"last-chance-to-take-admission-in-polytechnic-lko-city-news-lko5525776194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक : दाखिले का आज अंतिम मौका, आज 9 बजे तक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक : दाखिले का आज अंतिम मौका, आज 9 बजे तक पंजीकरण
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए छात्रों के लिए काउंसिलिंग में पंजीकरण कराने के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे तक ही अंतिम अवसर बचा है। इसके बाद पॉलीटेक्निक की काउंसिलिंग खत्म हो जाएगी।
यह कॉलेजों की सीट लॉक करने का आखिरी चरण है। खाली सीटों का विवरण मंगलवार शाम तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर जारी किया जाएगा।
छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अच्छी तरह से खाली सीटों का ब्यौरा देख लें। एक बार में वे केवल एक ही कॉलेज लॉक कर पाएंगे।
परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि अंतिम 10वें चरण की काउंसिलिंग में पंजीकरण के लिए छात्रों को केवल मंगलवार सुबह 9 बजे तक का ही अवसर दिया गया है।
वहीं, शाम तक रिक्त सीटों का ब्योरा जारी कर दिया जाएगा। नौवें चरण में दाखिले के लिए सोमवार अंतिम दिन था, जिसके बाद सीटों की स्थिति सुबह तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने वाले छात्र और वे छात्र जो काउंसिलिंग में शामिल हुए थे, लेकिन अभी तक दाखिला नहीं ले पाए हैं, ये सभी 2 और 3 नवंबर को कॉलेज चयन कर सकते है।
सीधे बिना प्रवेश परीक्षा के दाखिला लेने वाले छात्र निजी और सहायता प्राप्त संस्थानों में सीट लॉक कर पाएंगे। वहीं, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आने वाले छात्र राजकीय कॉलेजों में भी सीट लॉक कर पाएंगे।
एक छात्र केवल एक कॉलेज ही चयन कर सकता है। उन्होंने बताया कि 4 को सीट आवंटन का परिणाम जारी होगा और छात्रों को 5 तक प्रमाण पत्र सत्यापन व फीस जमा कर दाखिले की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।