फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laser therapy will keep teeth natural

Lucknow News: दांतों को प्राकृतिक बनाए रखेगी लेजर थेरेपी

Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Laser therapy will keep teeth natural
लखनऊ। लेजर थेरेपी दांतों को प्राकृतिक बनाए रखने में भी सहायक हो सकती है। नियमित व व्यवस्थित रूप से इसकी चिकित्सा से दांतों का भीतरी हिस्सा (डेंटल पल्प) दोबारा उग सकता है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विवि के दंत संकाय में इसका सफल ट्रायल हुआ है। इस अध्ययन को बर्मिंघम विश्वविद्यालय में पिछले महीने हुई कांफ्रेंस में मान्यता देते हुए तीसरा स्थान देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


केजीएमयू दंत संकाय की डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि दांत को मजबूत रखने में भीतरी हिस्सा अहम भूमिका निभाता है। इसे डेंटल पल्प या ऊतक बोला जाता है। बचपन में एक बार दांत आने के बाद अगले ढाई से तीन साल तक उनकी जड़ें विकसित होती रहती हैं। इससे दांत मजबूत होते हैं। समस्या तब होती है जब चोट लगने से दांत के भीतरी भाग में संक्रमण हो जाता है। दवाओं, अन्य माध्यम से इस संक्रमण को समाप्त कर दिया जाता है। परंपरागत तरीके से पल्प को दोबारा उगाने का प्रयास किया जाता है। इसके मुकाबले प्राकृतिक दांत कहीं ज्यादा मजबूत होता है। इसे ध्यान रखते हुए लो लेवल लेजर थेरेपी का ट्रायल किया गया। इसमें सफलता मिली है।
विज्ञापन


डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि इस अध्ययन के दौरान कुल 28 मरीज शामिल थे। इनमें से 14 पर लेजर का ट्रायल किया और 14 में परंपरागत तरीके से पल्प रीजनरेशन करने का प्रयास किया गया। लेजर वाले मरीजों को 14 दिन तक हर 48 घंटे के दौरान कुछ समय के लिए लेजर का प्रभाव डाला गया। 21वें दिन दोनों समूह के मरीजों में खून का सैंपल लिया गया। इसमें देखा गया कि लेजर वाले मरीजों में डेंटल पल्प रीजनरेशन के मार्कर 80 फीसदी तक ज्यादा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed