{"_id":"68e78bff9cf62278010f61b7","slug":"large-sized-permanent-decorative-diyas-at-ram-ki-paidi-will-give-a-new-height-to-the-grandeur-of-deepotsav-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देंगे राम की पैड़ी पर बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीये, ये है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देंगे राम की पैड़ी पर बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीये, ये है तैयारी
Thu, 09 Oct 2025 03:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:48 PM IST
सार
अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देने के लिए राम की पैड़ी पर सात बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीयों की स्थापना की जा रही है। इन विशाल दीयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
बड़ी आकृति के स्थाई दीयों का हुआ निर्माण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। 19 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव पर राम की पैड़ी पर ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, जो पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस बार का दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य, दिव्य और आलोकित करने वाला होने जा रहा है।
विज्ञापन
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देने के लिए राम की पैड़ी पर सात बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीयों की स्थापना की जा रही है। इन विशाल दीयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही ये राम की पैड़ी की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 25 नवंबर को अयोध्या में ध्वजारोहण करेंगे पीएम मोदी, पूरे विश्व को देंगे राम मंदिर पूरा होने का संदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'रैली के लिए भाड़े पर लोगों को नहीं बुलाया, ये खुद आये हैं...' भारी भीड़ से उत्साहित जमकर गरजीं मायावती
हर शाम जब ये दीये जलेंगे, तो सरयू के जल पर झिलमिलाती रोशनी का मनमोहक दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा। पानी में प्रतिबिंबित दीपों की आभा और आसमान में चमकते दीपकों का संगम अयोध्या को एक दिव्य लोक में बदल देगा।
इस दीपोत्सव पर अयोध्या न केवल रामलला की नगरी के रूप में, बल्कि विश्व को प्रकाश और शांति का संदेश देने वाले केंद्र के रूप में जगमगाएगी। अयोध्या की यह ज्योति अब पूरी दुनिया को आलोकित करने जा रही है, जहां हर दीप में श्रीराम की महिमा और हर रोशनी में भक्ति का उजाला होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन