फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laproscopic surgery made stoped in Balrampur hospital

बलरामपुर अस्पताल में जांच पूरी होने तक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर लगी रोक

Tue, 02 Feb 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Laproscopic surgery made stoped in Balrampur hospital
बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर रोक लगा दी है। किराए की मशीन से दूरबीन विधि द्वारा मरीजों की सर्जरी करने में शुल्क वसूलने का आरोप था।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने प्रथम चरण में शिकायतों को सही पाया है। जांच पूरी होने तक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी नहीं होगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, कमेटी अभी जांच कर रही है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बलरामपुर अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक मशीन न होने के बाद भी किराए की मशीन मंगाकर मरीजों की सर्जरी की गई थी। आरोप है कि मरीजों से दस हजार व उससे भी अधिक रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। जांच कमेटी ने पाया कि अस्पताल में सरकारी नियम को ताक पर रखकर किराए पर उपकरण माना गलत बताया है।
अब जांच में कुछ अफसरों की गर्दन फंसती जा रही है। जांच में पता चला कि शासन को सूचना दिए बगैर सरकारी नियमों में बदलाव कर यह खेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed