{"_id":"69d00c14beb18f94b2048e45","slug":"language-university-admissions-open-for-98-undergraduate-and-postgraduate-programs-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1675420-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : स्नातक व परास्नातक के 98 पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : स्नातक व परास्नातक के 98 पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने स्नातक व परस्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सत्र 2026-27 में 98 कोर्सों में प्रवेश लिए जाएंगे। इस बार छह नए कोर्स भी शुरू होंगे। इसमें बीटेक कंप्यूटर, साइंस साइबर सिक्योरिटी और अवधी स्नातक जैसे कोर्स शामिल हैं। कई कोर्स रोजगारपरक भी हैं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय में इस वर्ष नई शिक्षा नीति व इंडियन नॉलेज सिस्टम के तहत अपडेट सिलेबस लागू किया गया है।
विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, विधि एवं फार्मेसी संकायों के अंतर्गत कुल 98 कोर्सों में प्रवेश लिए जाएंगे। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रमुख विषयों में अरबी, फारसी, हिंदी, अंग्रेजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं।
इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kmclu.ac.in या फिर प्रवेश पोर्टल kmcluadm.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7007076127 या ईमेल admission@ kmclu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट पुस्तकालय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, मीडिया लैब और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को मिलेंगी। कैंपस में बैंक की सुविधा के साथ-साथ इस साल ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल को अपडेट किया गया है। छात्रवृत्ति सहायता प्रकोष्ठ का गठन हुआ है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, विधि एवं फार्मेसी संकायों के अंतर्गत कुल 98 कोर्सों में प्रवेश लिए जाएंगे। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रमुख विषयों में अरबी, फारसी, हिंदी, अंग्रेजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kmclu.ac.in या फिर प्रवेश पोर्टल kmcluadm.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7007076127 या ईमेल admission