फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Land of awas vikas becomes more costly in Lucknow.

लखनऊ में घर खरीदना अब और भी महंगा, 4500 रुपये वर्गमीटर तक बढ़े जमीनों के दाम

Sun, 08 Sep 2019 12:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Sep 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Land of awas vikas becomes more costly in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी लखनऊ में आशियाने की चाहत पूरी करने के लिए अब आपको जेब और ढीली करनी पड़ेगी। आवास विकास परिषद ने अपनी आवासीय योजनाओं में जमीन की कीमत साढ़े चार हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक बढ़ा दी है। हालांकि, कम मांग को देखते हुए फ्लैटों के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। फ्लैटों की कीमत में जोड़े जाने वाले जमीन के दाम वैसे ही रखे गए हैं। नई दरें एक सितंबर से लागू कर दी गई हैं। इस संबंध में परिषद के वित्त नियंत्रक ने आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद की राजधानी में इस वक्त सिर्फ तीन योजनाएं ही हैं, जहां अभी जमीन है। इनमें सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना, रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना और हरदोई रोड स्थित आम्रपाली योजना है। पुरानी योजनाओं में अब परिषद के पास कोई जमीन नहीं है। यहां एक दशक से कोई योजना नहीं आई है। जमीन की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी अवध विहार और वृंदावन योजना में की गई है।
विज्ञापन


पुरानी योजनाओं में भी बढ़ाए जमीन के दाम
आवास विकास परिषद ने पुरानी योजनाओं में जमीन की कीमतों में 14000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक की वृद्धि की है। इसका सीधा लाभ संपत्ति बेचने वालों और सरकार को होगा। जमीन के रेट अधिक होने से सरकार को जमीन की खरीद-बिक्री पर उतना ही राजस्व संपत्तियों के निबंधन पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में आवास विकास की योजनाओं में अब जमीन के रेट

योजना--पहले--अब
अवध विहार योजना, सुल्तानपुर रोड--23,500--28,000
अवध विहार योजना फ्लैट --21,500 --21,500
वृंदावन योजना-एक --26,500--30,000

वृंदावन योजना-दो  --26,500 --30,000
आम्रपाली योजना, हरदोई रोड -- 18,500 --19,500
आम्रपाली योजना फ्लैट, चार मंजिल से अधिक  -- 17,500 --17,500
आंकड़े रुपये प्रति वर्गमीटर में

इन पुरानी योजनाओं में भी बढ़ाएं रेट, पर यहां अब जमीन नहीं

विकास नगर योजना--38,000--45,000
इंदिरा नगर योजना--41,500 --45,000
शेखूपुरा योजना --38,000 --45,000
दीन दयालपुरम, तकरोही रोड योजना --14,000--14,000
कैटिल कॉलोनी, तकरोही रोड योजना  --14,000 --16,000

शेखूपुरा कॉमर्शियल --76,000 --90,000
डायमंड डेरी योजना --55,000--65,000
पार्क रोड योजना -- 55,000 --65,000

यूपीआईएल कंपाउंड, ऐशबाग   --39,000  --40,000
यूपीआईएल कंपाउंड कॉमर्शियल--78,000 --80,000
आंकड़े रुपये प्रति वर्गमीटर में   

वित्त नियंत्रक आवास विकास परिषद धर्मेंद्र वर्मा का कहना है कि जमीन की नई दरें एक सितंबर से लागू की गई हैं। जो आवंटन पुराने हैं उन पर यह प्रभावी नहीं होंगी। एक सितंबर के बाद जो पंजीकरण आवंटन होंगे उन पर ही ये दरें लागू होंगी। दरों में बढ़ोत्तरी जमीन की मांग को देखते हुए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed