फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Land marked in BKT for water treatment plant

Lucknow News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बीकेटी में जमीन चिह्नित

Fri, 29 Aug 2025 06:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Land marked in BKT for water treatment plant
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की सख्त टिप्पणियों के बाद राजधानी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए डीएम विशाख जी ने बताया कि बीकेटी के नगवामऊ गांव में 4.597 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जमीन नगर निगम की सीमा से बाहर है, इसलिए निगम से अनापत्ति की भी आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने 15 अक्तूबर की अगली सुनवाई करेगी।

न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश उत्कर्ष सेवा संस्थान की ओर से वर्ष 2016 में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याची के अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने बताया कि शहर के कई इलाकों में पीने के पानी की समस्या है। सुनवाई के दौरान जल निगम के एमडी रमाकांत पांडेय ने बताया कि मामले में अब सेंट्रल वाटर कमीशन व सिंचाई विभाग को तकनीकी पहलू देखने हैं। इस पर कोर्ट ने मुख्य अभियंता को पक्षकार बनाने का आदेश दिया। कोर्ट ने प्रमुख सचिव नगर विकास को भी पक्षकार बनाने का आदेश देते हुए उनसे हलफनामा तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed