फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   land issue of ex cm gets murckier

पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन का विवाद गहराया

Sun, 20 Oct 2013 12:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
land issue of ex cm gets murckier

मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव स्थित म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन जालसाजी कर बेचे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों ने तहसील मोहनलालगंज में वसीयत दाखिल की है।

विज्ञापन


इस पर पूर्व मुख्यमंत्री के एक पुत्र ने आपत्ति जताई थी। अब इस जमीन के असली वारिस होने की जंग तेज होती नजर आ रही है।

सिसेंडी में म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण की इक्कीस बीघा भूमि को अप्रैल में पूर्व मुख्यमंत्री की मौत के बाद जालसाजो ने बेंच डाला था। इस पर छंगालाल दीक्षित ने राकेश भारद्वाज समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


भूमि बेचे जाने की सूचना पाकर खंहारडी शंकर नगलू छत्तीसगढ़ के रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र अनादि शुक्ल ने सितंबर माह में एक वसीयत तहसीलदार न्यायालय में दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पूर्व सीएम की पत्नी पदमावती शुक्ला समेत उनके पुत्रों को चल-अचल संपत्ति का वारिस दिखाया गया। इस वसीयत पर एतराज जताते हुए अजय कुमार ने आपत्ति दाखिल की है।


इसकी सुनवाई की तिथि 22 अक्टूबर नियत की गई है। अभी इस जालसाजी के मामले का खुलासा भी नहीं हो पाया था और इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर कानूनी जंग छिड़ चुकी है।

वहीं पुलिस ने जालसाजों की फोटो को जगह-जगह चस्पा व प्रकाशित करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed