फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Land identified for underground stations to be built between Charbagh and Vasant Kunj

Lucknow News: चारबाग से बसंतकुंज के बीच बनने वाले भूमिगत स्टेशनों के लिए जमीन चिह्नित

Sat, 20 Jun 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Land identified for underground stations to be built between Charbagh and Vasant Kunj
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो के लिए डिपो की जमीन देने के बाद एलडीए ने अब स्टेशनों के लिए जमीन देने काम भी तेज कर दिया है। मेट्रो प्रबंधन की मांग पर एलडीए ने इस रूट पर पड़ने वाले भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए जमीन चिह्नित कर ली है, जिसे अब मेट्रो प्रबंधन काे हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। अब इसका काम जमीन पर शुरू होना है। उसके लिए मेट्रो प्रबंधन की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। चारबाग से बसंतकुंज तक का रूट 11.16 किमी का है। इसमें छह भूमिगत स्टेशन बनाए जाने है। इसी तरह पांच एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। भूमिगत स्टेशन के लिए मेट्रो प्रबंधन ने एलडीए से जमीन मांगी थी, जिसके बाद एलडीए ने जमीन चिह्नित कर ली है। हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में जमीन हस्तांतरण, एनओसी और विभागीय अनुमतियों की समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागों को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेट्रो विस्तार परियोजना का कार्य निर्धारित समय पर शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन


स्टेशनवार इतनी जमीन चिह्नित
मेडिकल चौराहा- 7,864 वर्ग मीटर
चौक- 3,970 वर्ग मीटर
ठाकुरगंज- 1,775 वर्ग मीटर
चारबाग- 766 वर्ग मीटर
गौतमबुद्ध मार्ग- 235 वर्ग मीटर

0000
मेट्रो के लिए कई जगहों पर जमीन चिह्नित की गई है। अब इन्हें मेट्रो प्रबंधन को हैंडओवर किया जाएगा।
- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed