{"_id":"653c1b0ffbc51cff6d017166","slug":"lamarts-pt-teacher-beats-student-with-stick-lucknow-news-c-13-lko1012-469677-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बसपा महासचिव के नाती को पीटी टीचर ने छड़ी से पीटा, बच्चे की हालत बिगड़ी, मुकदमा दर्ज किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बसपा महासचिव के नाती को पीटी टीचर ने छड़ी से पीटा, बच्चे की हालत बिगड़ी, मुकदमा दर्ज किया गया
Sat, 28 Oct 2023 04:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Oct 2023 04:32 PM IST
सार
लखनऊ के लामार्टिनियर ब्वायज कॉलेज में एक पीटी शिक्षक ने बसपा महासचिव सतीश मिश्र के नाती को छड़ी से पीट दिया। मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लामार्टिनियर ब्वायज कॉलेज की पीटी टीचर संगीता सहाय पर एक छात्र को छड़ी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र यूपी बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्र का बेटा व बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र का नाती है। परेश ने शुक्रवार को गौमतपल्ली थाने में पीटी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोमतीनगर की सृजन विहार काॅलोनी में रहने वाले यूपी बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्र का बेटा रेयांश मिश्र (10) लामार्टिनियर ब्वायज कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र है। 27 अक्तूबर की दोपहर रेयांश की पीटी टीचर संगीता सहाय ने छड़ी से पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: रामलला के चढ़ावे में हुई चार गुना की वृद्धि, हाथों से नहीं मशीन से हो रही है नोटों की गिनती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अब आजम को लेकर सपा-कांग्रेस में हुई भिड़ंत, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने अखिलेश पर बोला हमला
आरोप है कि टीचर ने अन्य बच्चों के साथ भी मारपीट की थी मगर डर की वजह से किसी ने शिकायत नहीं की। परेश के मुताबिक जब उन्हें बेटे की पिटाई का पता चला तो वह स्कूल गए और प्रिंसिपल से शिकायत की। आरोप है कि प्रिंसिपल ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
परेश का कहना है कि पिटाई से सहमा बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है। वह गुमसुम रहने लगा है। बच्चे ने बताया कि एक छात्र ने टिफिन से खाना खाने की शिकायत कर दी थी, इसी बात पर पीटी टीचर ने उसे छड़ी से पीट दिया।
परेश ने शुक्रवार को गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली आरके सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षिका संगीता सहाय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं, लामार्टिनियर कॉलेज के मीडिया प्रभारी संजय त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करके सूचित कर दिया जाएगा।