{"_id":"669e2455d5cd8eabd90e3137","slug":"lal-bihari-yadav-becomes-the-leader-of-opposition-in-up-vidhan-parishad-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बने लाल बिहारी यादव, जासमीर अंसारी उप नेता बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बने लाल बिहारी यादव, जासमीर अंसारी उप नेता बने
Mon, 22 Jul 2024 06:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:28 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने लाल बिहारी यादव को यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है जबकि उप नेता मो. जासमीर अंसारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
सपा नेता लाल बिहारी यादव।
- फोटो : https://lalbihariyadav.com वेबसाइट से
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। वहीं, मो. जासमीर अंसारी उप नेता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह किरनपाल कश्यप को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है जबकि आशुतोष सिन्हा को विधान परिषद का सचेतक बनाया गया है।
बता दें कि लाल बिहारी यादव विधान परिषद में सपा दल के नेता भी रहे हैं लेकिन अभी तक सपा के पास नेता प्रतिपक्ष बनाने के लायक सदस्य संख्या नहीं थी। पांच मई को रिक्त हुए 13 पदों के चुनाव में सपा को तीन सीटें मिलीं। अब विधान परिषद में उसकी कुल सदस्य संख्या 10 हो गई है, जो नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आवश्यक सदस्य संख्या के बराबर है।
विज्ञापन
उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा पाने के लिए लाल बिहारी यादव कोर्ट भी जा चुके हैं इसलिए पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें को ही देने का फैसला किया है।
विज्ञापन