फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakshya, Sindhu and Razawat reached the semi-finals in Syed Modi Badminton Championship

सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में लक्ष्य... सिंधू और रजावत, भारतीय शटलरों का दमदार प्रदर्शन जारी

Sat, 30 Nov 2024 06:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 06:31 AM IST
सार

सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्य, सिंधू और रजावत सेमीफाइनल में पहुंचे। भारतीय शटलरों का दमदार प्रदर्शन जारी है। लखनऊ की श्रुति हार गईं। तनीषा क्रास्टो ने मिश्रित और महिला युगल के अंतिम चार में जगह बनाई। 

विज्ञापन
Lakshya, Sindhu and Razawat reached the semi-finals in Syed Modi Badminton Championship
सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में सिंधू और लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में भारतीय शटलरों का सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में चमकदार प्रदर्शन जारी रहा। पुरुष एकल में शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन और दूसरी वरीयता प्राप्त प्रियांशु रजावत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि, महिला एकल में शीर्ष वरीय पीवी सिंधू ने अंतिम चार का टिकट हासिल किया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत की तनीषा क्रास्टो ने मिश्रित युगल और महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा महिला युगल में दूसरी वरीय त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने भारत के ही माइसनम लुआंग मेरबा के खिलाफ 21-8, 21-19 से आसान जीत दर्ज की। लक्ष्य सेन को दूसरे गेम में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन निर्णायक मौके पर उन्होंने अंक बटोरकर अंतिम चार में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का अब अगले दौर में जापान के शोगो ओगावा से मुकाबला होगा, जिन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त भारत के आयुष शेट्टी को 21-7, 21-14 से हराया। पुरुष एकल में दूसरी वरीय भारत के प्रियांशु राजावत ने वियतनाम के गुयेन हे डांग को 21-13, 21-8 से हराया। 

प्रियांशु की अब सेमीफाइनल में सिंगापुर के चौथी वरीय जिया हेंग जेसन तेह से टक्कर होगी, जिन्होंने भारत के संजीवी सतीश कुमार को 21-10, 22-20 से हराया। महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की पीवी सिंधू ने चीन की डाई वांग को 21-15, 21-17 से हराया। 

इस मुकाबले को जीतने के लिए विश्व में 18वीं वरीयता प्राप्त सिंधू को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल कर ली। सिंधू का सेमीफाइनल में सामना भारत की उन्नति हुड्डा से होगा, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में अमेरिका की इशिका जायसवाल को 21-16, 21-9 से पराजित किया। 

प्रतियोगिता के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय भारत के ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो ने मलेशिया के लू बिंग कू व हो लो यी को 21-16, 21-13 से हराया। फिर महिला युगल में ओलंपियन अश्विनी पोनप्पा के साथ उतरी तनीषा क्रैस्टो ने पांचवीं वरीय हमवतन श्रुति मिश्रा व प्रिया कोन्जेंगबम को 21-12, 17-21, 21-16 से हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। 

प्रतियोगिता के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद ने छठीं वरीय मलेशिया की गो पेई की व तेओह मेई जिंग को 21-8, 21-15 से और चीन की बाओ ली जिंग व ली कियान ने चौथी वरीय भारत की रितुपर्णा पांडा व स्वेतपर्णा पांडा को 21-9, 21-4 से हराते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। 


पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में भारत के ईशान भटनागर व शंकर प्रसाद उदयकुमार के साथ साई प्रतीक व पृथ्वी के.राय भी अंतिम चार में पहुंचे गए। ईशान और शंकर प्रसाद ने मलयेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त कांग काई जिंग व आरोन ताई को 21-12, 30-29 और साई प्रतीक व पृथ्वी के.राय ने मलयेशिया के लिम टी जाइन व वांग तेन ची को कड़े मुकाबले में 12-21, 21-11, 21-16 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed