{"_id":"67db2d22c3687f879a018d0a","slug":"lakhs-stolen-from-four-houses-including-a-soldiers-house-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1121998-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सैन्यकर्मी समेत चार घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सैन्यकर्मी समेत चार घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। सैन्यकर्मी समेत चार घरों से चोर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पारा, दुबग्गा, मड़ियांव और गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पारा के गोविंदनगर निवासी मेघा शर्मा के पति मनमन शर्मा सैन्यकर्मी हैं। मेघा के मुताबिक, छह मार्च को वह मायके छत्तीसगढ़ के कोरबा गईं थीं। सात मार्च को सुबह पड़ोसी प्रदीप ने चोरी की सूचना दी। घर में उन्हें तोड़फोड़ मिली। चोर लाखों के जेवर, 26 हजार रुपये व अन्य दस्तावेज चुरा ले गए।
दुबग्गा निवासी आसिम आगा जाफरी के मुताबिक, 13 मार्च को चोर ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले गए। फैजुल्लागंज के अमित श्रीवास्तव के घर से चोरों ने 14 मार्च को सात लाख के जेवर, 1.80 लाख रुपये नकद व अन्य कीमती सामग्री पार कर दी। गुडंबा के भाखामऊ निवासी साकिब के घर से मंगलवार को चोर लाखों के जेवर चुरा ले गए।