{"_id":"6801608b5353226ac60692c7","slug":"lakhs-recovered-by-making-obscene-video-of-doctor-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1161975-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर लाखों वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर लाखों वसूले
Fri, 18 Apr 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर लाखों वसूले
लखनऊ। महानगर निवासी महिला डॉक्टर ने एक युवती पर जबरन उनके डॉक्टर पति का अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला डॉक्टर के मुताबिक कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उनके डॉ. पति का संपर्क पूजा पांडेय नाम की युवती से हुआ था। उसने बहाने से उनके पति का नंबर हासिल कर लिया और व्हाट्सएप मेसेज करने लगी। पति मेसेज को अनदेखा करते रहे। एक दिन अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाते ही पूजा ने मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली और कॉल काट दी। आरोपी युवती ने उनके पति व अपनी फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बना दी।
महिला डॉक्टर के मुताबिक एडिट फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने लाखों रुपये वसूल लिए। मांग बढ़ने पर पति परेशान हो गए और समझौता करने की बात कही। आरोपी ने उनके पति को सात अप्रैल को पीजीआई स्थित होटल शिवम इंटरनेशनल बुलाया और जबरन उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी फिर से उनके पति को ब्लैकमेल करने लगी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी युवती की तलाश की जा रही है।