फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lakhs of rs seized by it dept

Lucknow News: गोवंश खरीदने जा रहे रेलयात्री का 10.50 लाख रुपये जब्त

Mon, 25 Aug 2025 11:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:13 AM IST
विज्ञापन
lakhs of rs seized by it dept

विज्ञापन
आय का स्रोत नहीं बताने पर आयकर अफसरों ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सद्भावना एक्सप्रेस से गोवंश खरीदने जा रहे रेलयात्री के पास मिले 10.50 लाख रुपये जब्त कर लिए गए हैं। यात्री शहजाद ने आय का स्रोत नहीं बताया, जिसके चलते कार्रवाई की गई है। साथ ही उसे नोटिस दिया गया है कि साक्ष्य प्रस्तुत करे।

बागपत निवासी शहजाद जानवरों की खरीदफरोख्त करता है। वह बीती शुक्रवार शाम सद्भावना एक्सप्रेस से हापुड़ से लखनऊ आ रहा था। उसके पास जनरल टिकट था, जिस पर वह स्लीपर बोगी में यात्रा कर रहा था। लखनऊ पहुंचने के बाद उसे आजमगढ़ जाना था, जहां गोवंश की खरीदारी करनी थी। टीटीई की जांच के दौरान उसके पास से साढ़े दस लाख रुपये बरामद किए गए। पैसे के बाबत जब शहजाद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो टीटीई ने इसकी सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के चारबाग स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने शहजाद को हिरासत में लिया और आयकर विभाग को सूचना दी। विभाग ने पूछताछ की, जिसमें वह स्रोत नहीं बताया, जिसके चलते धनराशि जब्त कर ली गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया है। अब आयकर अधिनियम के तहत ही यात्री पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed