{"_id":"615dc5088ebc3ed08f3091ed","slug":"lakhimpur-uproar-judicial-inquiry-commission-could-not-be-formed-even-after-60-hours-of-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर बवाल : घोषणा के 60 घंटे बाद भी नहीं हो सका न्यायिक जांच आयोग का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर बवाल : घोषणा के 60 घंटे बाद भी नहीं हो सका न्यायिक जांच आयोग का गठन
Wed, 06 Oct 2021 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:17 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि आयोग के गठन की पत्रावली तैयार है, केवल मुख्यमंत्री का अनुमोदन बाकी रह गया है। मुख्यमंत्री राजधानी से बाहर हैं, उनके वापस आते ही इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लखीमपुर प्रकरण (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी बवाल के मामले की जांच न्यायिक आयोग से कराए जाने के फैसला सोमवार को ही हो गया था। लेकिन घोषणा के 60 घंटे बाद भी आयोग का गठन का नहीं हो सका है। अब माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे से लौटेंगे उसके बाद ही इस पर फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन
दरअसल आयोग के गठन को लेकर मंगलवार को देर रात तक मंथन चलता रहा, लेकिन जांच किस रिटायर जज से कराई जाए, इसमें किन-किन लोगों को रखा जाए और जांच किन बिंदुओं पर हो, इस पर फैसला नहीं हो सका। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि आयोग के गठन की पत्रावली तैयार है, केवल मुख्यमंत्री का अनुमोदन बाकी रह गया है। मुख्यमंत्री राजधानी से बाहर हैं, उनके वापस आते ही इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अब तक नहीं हुई किसी की भी गिरफ्तारी
ऐसी घटना जिसमें आठ लोगों की हत्या कर दी गई हो, उस घटना में अब तक एक व्यक्ति की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की गई है। एक एफआईआर किसानों की हत्या को लेकर है जबकि दूसरी एफआईआर भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत को लेकर की गई है। पहली एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू को नामजद किया गया है और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर है, इसके बाद भी अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन