फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhimpur incident: SP will give a new edge to the farmer's movement, will tell the reality by chaupal in the villages

लखीमपुर कांड : किसान आंदोलन को नए सिरे से धार देगी सपा, गांवों में चौपाल कर बताएंगे हकीकत

Tue, 05 Oct 2021 02:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Oct 2021 02:26 AM IST
सार

जांच रिपोर्ट आने से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा निकाली गई किसान, नौजवान, पटेल यात्रा में भी लखीमपुर कांड अब मुख्य मुद्दा रहेगा।

विज्ञापन
Lakhimpur incident: SP will give a new edge to the farmer's movement, will tell the reality by chaupal in the villages
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर कांड के जरिए समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन को नए सिरे से धार देगी। पार्टी इस प्रकरण को गांव- गांव पहुंचाएगी। इसे किसानों की अस्मिता से जोड़कर पश्चिम के साथ पूर्वांचल में भी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


भाजपा सरकार में लाए गए तीन कृषि कानूनों, खाद- बीज, डीजल की महंगाई की लगातार मुखालफत होती रही है। पार्टी के नेता पश्चिम में चल रहे किसान आंदोलन और पूरब में उभ्भा कांड जैसी घटनाओं के जरिए किसानों को लामबंद करते रहे हैं। ऐसे में रविवार को हुई लखीमपुर की घटना ने पार्टी को बड़ा मुद्दा थमा दिया है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि यह घटना हर किसान को जोड़ती है। इसके लिए प्रतिनिधि मंडल पूरे प्रकरण की जांच कर हकीकत उजागर करेगा। जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करके भाजपा की घेराबंदी की जाएगी। 
विज्ञापन


यात्राओं में गूंजेगा लखीमपुर कांड
जांच रिपोर्ट आने से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा निकाली गई किसान, नौजवान, पटेल यात्रा में भी लखीमपुर कांड अब मुख्य मुद्दा रहेगा। यह यात्रा जिन जिलों में जाएगी, वहां लखीमपुर की घटना से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। अगले सप्ताह से जिलों में तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देने के बाद गांव-गांव चौपालें की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घटना की तैयार होगी सूची 
प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों के साथ हो रहीं घटनाओं का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। बड़ी घटनाओं को लेकर प्रदेश स्तर पर सूची तैयार होगी, जबकि जिलों में स्थानीय स्तर की घटनाओं को शामिल कर जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पुलिस उत्पीड़न, हिरासत में मौत, पुलिस की गोली लगने से हुई मौत जैसी घटनाओं को भी उठाया जाएगा, लेकिन केंद्र बिंदु किसानों की घटनाएं ही रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed