फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lakhi darwaja in lucknow

लाखी दरवाजा (पार्ट 4): वाजिद अली ने यहीं से ली विदा

Sun, 20 Oct 2013 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
lakhi darwaja in lucknow

कैसरबाग बारादरी के पूर्व-पश्चिम में दो केसरिया दरवाजे हैं, जिनको लाखी दरवाजा कहा जाता है।

विज्ञापन


लाखी दरवाजे पहले भी कैसरबाग की शोभा थे। हां, जिस अनुपात में कैसरबाग बेरौनक हो चुका है। कम लोग जानते होंगे कि इसी की हद में आज का प्रेस क्लब बनाया गया है।

नवाब वाजिद अली शाह ने सन् 1850 में कैसरबाग के लाखी दरवाजे, एक लाख रुपए में बनवाए थे। अगर इसके बनावट की बात करें, तो तीन दर वाले फाटकों पर चार बुर्ज बने हैं और बीच में मार्टिन के मकबरे वाली सीढ़ीदार चौपड़ जो बहुत खूबसूरत नजारा पेश करता है।
विज्ञापन


पहले इसके ऊपरी हिस्से पर सुनहरे गुंबद का छत्र रखा रहता था और उसी पर सल्तनत अवध का झंडा लहराया करता था। यहां मौजूद बनी मेहराबों पर तीन मछलियां बनी हुई हैं, जो दस्तूरे अवध का निशाने मुबारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मछलियों के बीच में आसफी गुलदस्ता बना हुआ है जिसे हिंदईरानी बूटा कहते हैं। लाखी दरवाजे की एक और खासियत यह है कि फाटकों में हरमसरा की तरफ त्रिपोलिया है जबकि इसके दूसरी तरफ बस एक ही द्वार है।

पूरब वाले दरवाजे के पूरब में पहले शहंशाह मंजिल, सुल्तान मंजिल फलक सैर मंजिल और चौलक्खी कोठी की शानदार इमारतें थीं। यह फाटक नवाब वाजिद अली शाह के राज्यहरण और नगर बिदा की दुखद गाथा का गवाह है।

नवाब 13 मार्च 1857 की रात अपने महल से निकले थे। नगर की जनता इसी पूर्वी फाटक पर अपने आलम की रुखसत करने के लिए खड़ी थी।

सबकी आंखों में आंसू था। लोगों ने चिल्लाकर-चिल्लाकर कहा, खुदा शाह को सलामत रखे, लंदन से हुक्म आ जाए, राजगद्दी मिल जाए लेकिन उस दिन जो बादशाह लखनऊ छोड़कर गए, तो फिर कभी वे दोबारा न आ सके।


पश्चिम वाले दरवाजे के बाहर कोठी कैसर पसंद और गोलागंज की सड़क थी।

इस दरवाजे के पाए पर, पत्थर पर उत्कीर्ण कुछ मत्स्य पुरुष और दूसरी कृतियां हैं जो इस इमारत का अंश कभी नहीं थीं सिवा इसके कि वो पत्थर कहीं और से लाकर लगाए गए हैं।

लखनऊ से जुड़ी और इमारतों के बारे में जानने के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed