फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady married to businessmen for fraud

ये है लुटेरी दुल्हन : प्रेम जाल में फंसा कर तीन पतियों की ऐसे तबाह की जिंदगी

Thu, 14 Jun 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jun 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
lady married to businessmen for fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक शातिर महिला ने तीन शादियां कीं। पहले पति के साथ जेल भी गई, जिसकी बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद दूसरी शादी राजधानी के नामी कारोबारी के बेटे से की। उससे दौलत हड़पने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजवा दिया। अभी तलाक भी नहीं हुआ था कि महिला ने कानपुर के कारोबारी परिवार को अगला शिकार बनाया। वहां तलाक और एक बेटी होने की बात छिपाकर शादी कर ली।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद महिला ने रंग दिखाना शुरू किया और पूरे परिवार को बेघर कर कब्जा कर लिया। यहां तक कि पति, जेठ को जेल भेजवा दिया। परिवार ने उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। कोर्ट में भी उसके खिलाफ वाद दाखिल किया। महिला का जुल्म परिवार पर तीन साल से जारी है। आलम यह है कि पूरा परिवार खुद को बचाने के लिए छिपकर रह रहा है। वहीं, पुलिस अब तक जांच करने की बात ही कह रही है।
विज्ञापन


कानपुर के काकादेव निवासी रोहित अग्रवाल का पत्नी से तलाक हो गया। उन्होंने दूसरी शादी को इंटरनेट के जरिये विज्ञापन निकलवाया। इसके बाद उनके संपर्क में मूल रूप से कन्नौज छिबरामऊ की महिला ने संपर्क किया। उसने परिचय लखनऊ के इंदिरानगर निवासी सिल्की गुप्ता के रूप में दिया। काफी दिनों तक फोन पर संपर्क के बाद दोनों सोशल साइट पर भी अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद मिलना शुरू हुआ। मुलाकात के दौरान महिला ने खुद के विधवा होने की बात बताई। उसने पति का गलत नाम बताते हुए कहा कि बीमारी से उनकी मौत हो गई। बातचीत का दौर चलता रहा। इसी बीच 22 अक्तूबर 2015 को रोहित और महिला ने कानपुर के बनखंडेश्वर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह रोहित के घर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की बात सामने आई तो शुरू हुआ विवाद

lady married to businessmen for fraud
bride
महिला ने पहले पति से बेटी होने की बात छिपाई थी। उसे रिश्तेदारों के घर में रखा। जब बेटी के बारे में रोहित को बताया तो उसने विरोध किया। इस पर महिला ने कहा, वह मेरे साथ ही रहेगी। यह बात रोहित ने परिवारीजनों को बताई। परिवार न टूटे इसके लिए माता-पिता ने उसे अलग रहने की सलाह दी। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे, लेकिन यहां भी रोहित की दिक्कतें कम नहीं हुईं।

आए दिन विवाद से परेशान रोहित ने मार्च 2016 में परिवार न्यायालय में वाद दायर कर दिया। इसके एक महीने के अंदर महिला ने काकादेव थाने में पति सहित पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने रोहित और उसके भाई कपिल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। यहीं से परिवार के बिखरने का सिलसिला शुरू हो गया। खुद को बचाने के लिए परिवारीजन घर पर ताला लगाकर चले गए हैं।  

ससुराल का ताला तोड़ा और कर लिया कब्जा
छह मई को रोहित-कपिल की गिरफ्तारी के बाद परिवार छिपकर रहने लगा। इसके ठीक दो दिन बाद जालासाज महिला ने रिश्तेदारों और अपराधियों के साथ मिलकर ससुराल के घर का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गई। कपिल की पत्नी रश्मि ने आरोप लगाया कि बहू ने उनकी सास गुलशन अग्रवाल की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 लाख के जेवरात, 12 लाख की नकदी, कीमती कपड़े व अन्य सामान भी चुरा लिया।  

पांच दिन में खाते से निकाले तीन लाख रुपये
परिवार का आरोप है कि मकान में कब्जा करने के दौरान ही जालसाज बहू के हाथ सास का एटीएम कार्ड भी लग गया। उसने एसबीआई के जीटी रोड के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। एक ही एटीएम का लगातार प्रयोग करने पर सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत भी कैद हो गई। परिवारीजनों ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
 

पहले पति के परिवारीजनों को भी नहीं छोड़ा

lady married to businessmen for fraud
bride
जालसाज महिला राजधानी के विकासनगर थाने से जेल भी जा चुकी है। उसके गर्भवती होने से कोर्ट ने जमानत दे दी थी। विकासनगर थाने में 2008 में क्रेडिट कार्ड बनाकर जालसाजी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला, उसके पति बिन्सी भाटिया सहित तीन को दबोचा था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से तत्काल जेल भेज दिया। इसके बाद महिला ने खुद को गर्भवती बताया, जिस पर जमानत मिली। कुछ दिन बाद बिन्सी भी जेल से रिहा हुआ। इसके बाद वह काफी बीमार हो गया। 2010 में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिन्सी के परिवारीजनों ने भी महिला पर गलत तरीके से बीमा की रकम हड़पने का आरोप लगाया।

कारोबारी के बेटे को फंसाया प्रेम जाल में
पति बिन्सी की मौत के बाद महिला ने राजधानी के बड़े कारोबारी के बेटे को प्रेमजाल में फंसाया। हजरतगंज के राणा प्रताप मार्ग निवासी अमित गुप्ता से उसने 31 मई 2010 में शादी की। उसने खुद के विधवा होने और बेटी की मां होने की बात छिपाई। यह बात जब परिवार को पता चली तो अनबन होने लगी। किसी तरह वे उसकी बेटी को घर में रखने के लिए तैयार हो गए, लेकिन आए दिन विवाद होने लगा। महिला ने दो साल के अंदर ही पति और उसके परिवारीजनों के खिलाफ पूर्व पति के 25 लाख रुपये हड़पने, दहेज प्रताड़ना, जेवरात, उसकी हत्या के प्रयास की तहरीर महिला थाने में दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

तीसरी शादी के बाद दूसरे पति पर दर्ज कराई प्राथमिकी
महिला ने इसके बाद कानपुर के कारोबारी रोहित अग्रवाल से शादी कर ली, लेकिन उसने दूसरे पति अमित से तलाक नहीं लिया। तीसरी शादी के ठीक 28वें दिन 19 नवंबर 15 को उसने हजरतगंज थाने में अमित, उसके पिता ध्रुव गुप्ता और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जब यह बात तीसरे पति रोहित के परिवारीजनों को पता चली तो उन्होंने विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उनके भी दिन खराब होने लगे। हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा मामला
जालसाज युवती की तीन शादियों और उनके परिवारीजनों को लूटने का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक भी पहुंचा। आयोग की सदस्य सुषमा साहू पूरी बात सुनकर अवाक रह गईं। उन्होंने पुलिस को मामले को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed