फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady kanwadiya reached at Mahakal temple for worship

Lucknow News: कानपुर से गंगाजल लाकर महाकाल का अभिषेक

Mon, 28 Jul 2025 06:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
lady kanwadiya reached at Mahakal temple for worship
राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में पूजन और जलाभिषेक करतीं महिला कांवड़ियां। स्रोत मंदिर प्रशासन

विज्ञापन
कानपुर से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने सावन के तीसरे सोमवार पर राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। आधा सैकड़ा से अधिक कांवड़ियों में ज्यादातर महिलाएं और युवतियां शामिल थीं। मंदिर पहुंचे इन कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर हर बम बम और जय महाकाल के उद्घोष से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।


महाकाल मंदिर के पुजारी अतुल मिश्रा ने बताया कि लखनऊ से आधा सैकड़ा से अधिक युवक-युवतियों का एक जत्था कानपुर गया था, वहां से गंगाजल लेकर सोमवार दोपहर यह जत्था लखनऊ पहुंचा। यहां महाकाल मंदिर पहुंचकर सभी ने महाकाल का विधि-विधान से पूजन कर जलाभिषेक किया। इन कांवड़ियों में ज्यादातर महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं शामिल थीं। सभी ने भगवान महाकाल की स्तुति की। जयकारों के बीच आरती-पूजन किया। भगवा वस्त्र धारण किए इन कांवड़ियोंं ने मंदिर प्रांगण में खूब जयकारे लगाए और भोलेनाथ के भजन गाए।
विज्ञापन



राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में पूजन और जलाभिषेक करतीं महिला कांवड़ियां। स्रोत मंदिर प्रशासन

राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में पूजन और जलाभिषेक करतीं महिला कांवड़ियां। स्रोत मंदिर प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed