{"_id":"60e4ac8e8ebc3eff1c7cc320","slug":"lady-gangaster-arrested-she-was-absconding-since-2018-lucknow-news-lko58578494","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसेप्शनिस्ट की हत्या की आरोपी महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 हजार था गुरमीत कौर पर इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसेप्शनिस्ट की हत्या की आरोपी महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 हजार था गुरमीत कौर पर इनाम
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विशेषखंड में स्थित सहारा ग्रैंड होटल में आठ दिसंबर 2018 की रात रिसेप्शनिस्ट कृष्ण प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रही गुरमीत कौर उर्फ काजल को पुलिस ने मंगलवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
नई दिल्ली के शुक्र बाजार, थाना हर्ष विहार की रहने वाली गुरमीत कौर उर्फ काजल आठ दिसंबर 2018 को विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विशेष खंड स्थित सहारा ग्रैंड होटल में ठहरी थी। देर रात तीन युवक गुरमीत से मिलने होटल पहुंचे थे। रिसेप्शनिस्ट कृष्ण प्रताप सिंह ने देर रात होने की बात कहकर उन्हें गुरमीत के रूम में जाने से रोक दिया। इस पर विवाद हुआ तो एक युवक ने कृष्ण प्रताप सिंह को गोली मार दी थी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद सभी आरोपियों के साथ ही गुरमीत भी फरार हो गई थी। पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मौके पर मिले एक तौलिया पर एक अन्य होटल का नाम लिखा था। इस सुराग की मदद से पुलिस उक्त होटल पहुंची तो पता चला कि हत्या के आरोपी गलत नाम-पते से वहां ठहरे थे। पुलिस ने रिसेप्शनिस्ट को गोली मारने वाले धीरज नारंग, अभय सिंह समेत तीन को गिरफ्तार किया था। जबकि गुरमीत फरार चल रही थी।
चार-पांच दिन पहले सर्विलांस की मदद से गुरमीत की नई दिल्ली में लोकेशन मिली थी। इस पर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह व अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद यादव ने पुलिस टीम के साथ नई दिल्ली में डेरा डाल दिया। वहां तीन-चार दिन तलाश की गई। मंगलवार को आखिरकार गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गुरमीत कौर उर्फ काजल पुत्री सतपाल सिंह व पत्नी मुकर्रम खान को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। इस मामले में अभी नई दिल्ली की ही रहने वाली रूबी की तलाश है। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम है।