फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady gangaster arrested, she was absconding since 2018

रिसेप्शनिस्ट की हत्या की आरोपी महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 हजार था गुरमीत कौर पर इनाम

Wed, 07 Jul 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
lady gangaster arrested, she was absconding  since 2018
लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विशेषखंड में स्थित सहारा ग्रैंड होटल में आठ दिसंबर 2018 की रात रिसेप्शनिस्ट कृष्ण प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रही गुरमीत कौर उर्फ काजल को पुलिस ने मंगलवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन

नई दिल्ली के शुक्र बाजार, थाना हर्ष विहार की रहने वाली गुरमीत कौर उर्फ काजल आठ दिसंबर 2018 को विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विशेष खंड स्थित सहारा ग्रैंड होटल में ठहरी थी। देर रात तीन युवक गुरमीत से मिलने होटल पहुंचे थे। रिसेप्शनिस्ट कृष्ण प्रताप सिंह ने देर रात होने की बात कहकर उन्हें गुरमीत के रूम में जाने से रोक दिया। इस पर विवाद हुआ तो एक युवक ने कृष्ण प्रताप सिंह को गोली मार दी थी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद सभी आरोपियों के साथ ही गुरमीत भी फरार हो गई थी। पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मौके पर मिले एक तौलिया पर एक अन्य होटल का नाम लिखा था। इस सुराग की मदद से पुलिस उक्त होटल पहुंची तो पता चला कि हत्या के आरोपी गलत नाम-पते से वहां ठहरे थे। पुलिस ने रिसेप्शनिस्ट को गोली मारने वाले धीरज नारंग, अभय सिंह समेत तीन को गिरफ्तार किया था। जबकि गुरमीत फरार चल रही थी।
विज्ञापन

चार-पांच दिन पहले सर्विलांस की मदद से गुरमीत की नई दिल्ली में लोकेशन मिली थी। इस पर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह व अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद यादव ने पुलिस टीम के साथ नई दिल्ली में डेरा डाल दिया। वहां तीन-चार दिन तलाश की गई। मंगलवार को आखिरकार गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गुरमीत कौर उर्फ काजल पुत्री सतपाल सिंह व पत्नी मुकर्रम खान को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। इस मामले में अभी नई दिल्ली की ही रहने वाली रूबी की तलाश है। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed