{"_id":"5fb2e13b8ebc3e9bab1b9051","slug":"lady-died-in-accident-son-injured-lko-city-news-lko5502772193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, बेटे के साथ खरीदारी करने गई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, बेटे के साथ खरीदारी करने गई महिला की मौत
Tue, 17 Nov 2020 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चौक में दिवाली की शाम बेटे के साथ खरीदारी करने निकली 56 वर्षीय भावना मेहरोत्रा की हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा शहीद पथ और माल में एक अधेड़ और एक किशोर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
चौक के कटारी टोला निवासी निजी कंपनी में नौकरी करने वाले वीरेंद्र की पत्नी भावना दिवाली की शाम बेटे यश के साथ बाइक से कुछ सामान खरीदने गईं थीं। टीले वाली मस्जिद के पास रोडवेज की बेकाबू बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भावना और यश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां भावना की मौत हो गई।
वहीं माल के गंगाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय सूरज यादव शनिवार रात हादसे का शिकार हो गया। वह बाइक से घर से निकला था। महुआ पुलिया के पास उसकी बाइक के सामने कोई वाहन आ गया। टक्कर से बचने के लिए उसने बाइक किनारे करनी चाही लेकिन गति ज्यादा होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूरज मजदूरी करता था। इसके अलावा उन्नाव निवासी 55 वर्षीय राकेश की शनिवार रात शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राकेश को टक्कर मारकर भागे वाहन का पता लगाया जा रहा है।