{"_id":"633d3299aaa32d26de18db02","slug":"lack-of-teachers-will-be-continued-inspite-of-online-posting","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा विभाग: नए शिक्षकों की तैनाती की तैयारी, फिर भी कई जिलों में रहेगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा विभाग: नए शिक्षकों की तैनाती की तैयारी, फिर भी कई जिलों में रहेगी कमी
Wed, 05 Oct 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:28 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारी पर शिक्षक संघ ने सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि ऑनलाइन तैनाती के बावजूद कई जिलों में शिक्षकों की कमी बनी रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा विभाग 1395 नए शिक्षकों की राजकीय विद्यालयों में ऑनलाइन तैनाती करने जा रहा है। इसकी शुरुआत आकांक्षात्मक जिलों से होगी। लेकिन इनकी तैनाती सभी जिलों में नहीं होगी। इससे ज्यादातर जिलों में शिक्षकों की कमी बनी रहेगी। विभाग का कहना है कि पदोन्नति व नई भर्ती होते ही खाली पदों पर भी तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में विभिन्न जिलों में कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जहां मानक के आधे से भी कम शिक्षक हैं। कुछ विषयों के तो शिक्षक ही नहीं हैं। लखनऊ के कुछ विद्यालयों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - BKU: भाकियू 26 नवंबर को लखनऊ में करेगी महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा, राजभवन पर देंगे धरना
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय कहते हैं कि छोटे जिलों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। महोबा में चिराग लेकर ढूंढने पर भी कोई लेक्चरर नहीं मिलेगा। हमीरपुर के कुरारा इंटर कॉलेज में छात्र संख्या तो बहुत ज्यादा है, लेकिन शिक्षकों के पद खाली हैं। सोनभद्र में भी कुछ कॉलेजों को छोड़कर बाकी में पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ नियमों का हवाला देकर ऑनलाइन महज कुछ जिलों में नियुक्ति की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ऑफलाइन तबादले मनमर्जी किए गए हैं।
लखनऊ वीवीआईपी है इसलिए अभी पद खाली रहेंगे
शिक्षा विभाग ने लखनऊ, गाजियाबाद व नोएडा जिलों को वीवीआईपी श्रेणी में रखा है। इसलिए यहां सभी जिलों के साथ नई नियुक्ति नहीं की जा रही। यह स्थिति तब है जब लखनऊ के कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। यहां मांग के बावजूद खाली पदों पर शिक्षक नहीं भेजे जा रहे।
अपर शिक्षा निदेशक केके गुप्ता शासन की व्यवस्था के अनुसार जिलों में शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। लखनऊ समेत जिन जिलों के विद्यालयों में दिक्कत है, वहां भी जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।