फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lack of coordination during dry run

कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन में मिली खामियां, दुरुस्त करने में जुटे अफसर

Sun, 03 Jan 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lack of coordination during dry run
केजीएमयू और लोहिया संस्थान में दिखा समन्वय का अभाव
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर शनिवार को हुए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) में केजीएमयू और लोहिया संस्थान में अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अस्पताल के बीच समन्वय का अभाव दिखा। अधिकारियों ने फटकार लगाई तो आनन-फानन मेडिकल और पैरा मेडिकल छात्रों को बुलाकर औपचारिकता निभाई गई। अब अगला ड्राई रन 5 जनवरी को किया जाएगा। इसमें शहरी एवं ग्रामीण इलाके के 12 अस्पतालों को शामिल किया जाएगा।
शनिवार सुबह 10 से 12 बजे तक केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई, माल और मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्राई रन होना था। गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल को भी इसमें शामिल किया गया था।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान : अव्यवस्था पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी
लोहिया संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक में ड्राई रन होना था, लेकिन इसमें कौन शामिल होंगे, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक दुबे मौके पर पहुंचे, लेकिन व्यवस्थाओं से अनभिज्ञ रहे। इसी बीच यहां एनएचएम की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय भी पहुंच गईं। उन्होंने टीकाकरण कराने वाले वालंटियर के बारे में जानकारी मांगी तो कोई जवाब ही नहीं दे सका। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। पूरी टीम 11:30 बजे तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में ही लगी रही। इस बीच डीएम अभिषेक प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कुछ देर बाद संस्थान के चिकित्सकों को बुलाया गया और उन्हें डमी स्वास्थ्य कार्यकर्ता बना कर टीकाकरण की कवायद शुरू हुई। लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी श्रीकेश सिंह ने बताया कि जो कमियां सामने आई हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। एकेडमिक ब्लॉक के लेक्चर थिएटर के तीन कमरे रिजर्व कर दिए गए हैं। रोजाना 27 लोगों की टीम टीकाकरण में शामिल रहेगी। लेक्चर थिएटर के बगल में सेफ रूम भी बनाया गया है। टीकाकरण के बाद किसी तरह की दिक्कत होने पर संबंधित को पहले सेफ रूम में रोका जाएगा। इमरजेंसी में टीकाकरण के दिन 5 बेड रिजर्व रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू : पैरामेडिकल छात्रों को बुलाकर चलाया काम
केजीएमयू के कलाम सेंटर में ड्राई रन पूरा किया गया। यहां ड्राई रन में शामिल होने वाले ही नहीं पहुंचे। ऐसे में पैरामेडिकल और मेडिकल छात्रों को बुलाकर काम चलाया गया। यहां टीकाकरण के काम में लगे कर्मियों के बीच भी हड़बड़ाहट दिखी। वे ड्रेस में भी नहीं आए। करीब 11:00 बजे इमरजेंसी व्यवस्था जांची गई। इस दौरान एक मेडिकल छात्र की हालत बिगड़ने की स्थिति दिखाई गई। सिर दर्द, उलझन के बाद छात्र बेहोश हुआ तो चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु और स्वास्थ्य विभाग की नोडल डॉ. प्रियंका ने उसकी जांच की। इसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इस दौरान स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक ले जाने, एंबुलेंस से उतारकर गांधी वार्ड में शिफ्ट करने आदि की व्यवस्था भी जांची गई।

जहां खामियां मिलीं उन्हें करेंगे दुरुस्त
ड्राई रन ज्यादातर स्थानों पर सफल रहा है। जहां भी कुछ खामियां मिली हैं, उन्हें दुरुस्त करने की रणनीति बना ली गई है। अगला ड्राई रन 5 जनवरी को किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि हर व्यवस्था पूरी तरह मुकम्मल हो जाए। ड्राई रन का मकसद ही यही होता है कि जहां कमियां हैं, उसे दूर कर लिया जाए।
- डॉ. संजय भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed