फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Labourers selected for jobs in Isreal.

Lucknow: इस्राइल में नौकरी के लिए 3080 श्रमिक चयनित, हर महीने कम से कम एक लाख रुपये मिलेगा वेतन

Mon, 29 Jan 2024 02:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

इस्राइल में जाकर नौकरी करने के लिए श्रमिकों का चयन कर लिया गया है। इन्हें वहां एक कम से कम एक लाख रुपये वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Labourers selected for jobs in Isreal.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस्राइल जाकर अच्छे पैकेज पर नौकरी करने की आस में रविवार को राजकीय आईटीआई अलीगंज में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उमड़े। इन सभी ने टेस्ट दिया। इनमें से 3080 श्रमिकों का चयन किया गया। टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस्राइल से आए अधिकारी कड़ा टेस्ट ले रहे हैं। मसलन किसी को बढ़ई का काम आता है तो उनके बताए मॉडल को तैयार करना होगा।

विज्ञापन


इसी तरह राजगीर आदि काम के लिए न सिर्फ उनसे काम करवाकर देखा जा रहा है बल्कि उनसे मसाले के अनुपात पर आधारित सवाल भी पूछे जा रहे हैं। चयनित श्रमिकों को न्यूनतम एक लाख रुपये मासिक का भुगतान किया जाना है। इस्राइल जाने के लिए इच्छुक श्रमिकों का सोमवार और मंगलवार को पंजीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नीतीश कुमार से गठबंधन का यूपी में मिलेगा बड़ा फायदा, भाजपा का ये प्लान हो गया सफल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जैसे जगाती थीं मां कौशल्या... रामलला को वैसे ही जगाते हैं पुजारी; रोजाना संगीत सुनते हैं आराध्य


आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि इन दो दिनों में सिर्फ स्किल टेस्ट होगा। 28 जनवरी तक संस्थान से जारी हस्ताक्षर एवं मुहर युक्त आवेदन पत्र वाले अभ्यर्थी ही स्किल टेस्ट में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके साथ ही श्रम विभाग से पंजीकृत अभ्यर्थी भी टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा किसी मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed