{"_id":"63b09a6ed290c508d34e18d6","slug":"labour-injured-in-charbagh-lucknow-news-lko664447234","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक मजदूर हाईटेंशन लाइन (ओएचई) की चपेट में आकर झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में जांच की बात कही है।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर खम्मनपीर मजार के पास रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि यहां ठोकर नंबर 75 के करीब एक मजदूर अचेत अवस्था में मिला है। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम से जीआरपी को भेजी गई। सूत्र बताते हैं कि जीआरपी ने मामले को टरका दिया, जिसके बाद आरपीएफ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, इससे पहले कि आरपीएफ मौके पर पहुंचती मजदूर के साथी उसे कुलियों की ट्रॉली पर लादकर बाहर ले आए। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने बताया कि मजदूर बुरी तरह जला हुआ है। उसका नाम मछन्नी बताया जा रहा है। मजदूर के साथियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान मछन्नी पास से गुजर रही ओएचई की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया और बल्लियों से नीचे गिर गया। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने इस मामले में जांच की बात कही है। एहतियात के तौर पर काम करने वाले मजदूरों को सतर्क भी कर दिया गया है।