{"_id":"674e125b08dbc2def20fcff4","slug":"laborer-working-at-brick-kiln-dies-accused-of-murder-raebareli-news-c-101-1-slko1033-123515-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे श्रमिक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे श्रमिक की मौत, हत्या का आरोप
Tue, 03 Dec 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। ईंट-भट्ठे पर काम करने गए एक श्रमिक की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने गांव के ही ठेकेदार पर मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी निवासी जालिम (50) करीब डेढ़ माह पूर्व गांव के ही ठेकेदार के साथ पश्चिम बंगाल ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए गया था। रविवार को अचानक जालिम की पत्नी को फोन पर सूचना दी गई कि उनके पति की मौत हो गई है। सोमवार को जालिम का शव एंबुलेंस से उसके गांव पहुंचाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी रानी ने डलमऊ कोतवाली में ठेकेदार पर मारपीट कर पति की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि रानी की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।