फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laborer raped an innocent girl

Lucknow News: मासूम से श्रमिक ने किया दुष्कर्म

Wed, 18 Feb 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Laborer raped an innocent girl
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार को छह वर्षीय बच्ची के साथ श्रमिक ने दुष्कर्म किया। शाम को घर पहुंची मां से बेटी ने आपबीती बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली महिला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती हैं। सोमवार सुबह आठ बजे वह मजदूरी करने गई थी। दोपहर में उसके दोनों बेटे बाहर खेल रहे थे, तभी दोपहर में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के साईंनगर निवासी मुल्लू वर्मा उसके घर पहुंचा। छह वर्षीय बेटी को अकेला देख मुल्लू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के 11 वर्षीय भाई ने आरोपी को गलत काम करते देख लिया। आरोपी उसे धमकाते हुए मौके से भाग निकला। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed