{"_id":"661da0aced126e820e0d6fb4","slug":"laborer-hit-while-backing-tractor-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113308-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक्टर बैक करते समय चपेट में आया मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक्टर बैक करते समय चपेट में आया मजदूर, मौत
Tue, 16 Apr 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर ट्रॉली बैक करते समय उसकी चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह भट्ठे पर कच्ची ईंट उतारने के लिए ट्रॉली बैक ककरवा रहा था।
बसकटा गांव निवासी श्याम लाल (50) ने एक पुरानी ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को उसने दौतरा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर लगा रखा था। उसके साथ उसका 21 वर्षीय बेटा शिवम भी सहयोग करता था।
सोमवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कच्ची ईंटें लादकर शिवम भट्ठे में भराई के लिए लाया था। तभी ट्रॉली बैक करते समय पीछे साइड बता रहे पिता को ट्रॉली की जोरदार टक्कर लग गई। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।