फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laborer hangs himself; young woman ends her life by consuming a poisonous substance

Lucknow News: श्रमिक ने लगाया फंदा और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 17 May 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Laborer hangs himself; young woman ends her life by consuming a poisonous substance
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में एक श्रमिक और एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

धावापुर गांव निवासी रामविलास (45) ने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उनके पिता अयोध्या प्रसाद ने रात करीब दो बजे शव पंखे से लटका देखा। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के अनुसार, रामविलास पिछले दो वर्षों से बीमार थे। हो सकता है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। परिवार में पत्नी सोनी और बेटी दिव्यांशी है। वहीं, अमावा गांव निवासी 19 वर्षीय अंकिता ने बृहस्पतिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पिता किसान गोपाली रावत ने बताया कि अंकिता कक्षा 8 तक पढ़ी थी और घर पर रहती थी। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। किशोरी के परिवार में पिता के अलावा मां संगीता और तीन भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed