{"_id":"692e0110bc3fac0e4b0edea0","slug":"laborer-found-unconscious-in-field-dies-on-way-to-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1496320-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खेत में बेहोश मिला मजदूर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खेत में बेहोश मिला मजदूर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Tue, 02 Dec 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो।
नगराम। बहरौली निवासी 40 वर्षीय मजदूर सोमवार की गांव के बाहर खेत में बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी गोसाईंगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहरौली गांव निवासी मनोज रावत ने बताया कि उनका भाई राजकुमार सोमवार तड़के घर से निकला था, गांव के परशुराम के खेत में वह संदिग्ध हालात में बेहोश पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकला रहा था। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। सभी अलग-अलग रह रहे थे।