फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   la martiniere girls interview with governor

सहेलियों के साथ राज्यपाल का इंटरव्यू लेने पहुंची अखिलेश की बेटियां

Mon, 27 Jul 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
la martiniere girls interview with governor

बच्चियों के सवालों में राज्यपाल राम नाईक कुछ देर के लिए खो ही गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्रियों अदिति एवं टीना सहित लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की आठवीं कक्षा की दस छात्राओं ने मुलाकात की।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान बच्चियों ने तमाम मुद्दों पर राज्यपाल से सवाल पूछे। राज्यपाल ने पूरी साफगोई से सवालों का जवाब देकर बच्चियों को संतुष्ट किया। इन बच्चियों को राजभवन प्रोजेक्ट पर काम करना था और राजभवन के इतिहास पर लेख लिखना था।
विज्ञापन


बच्चियों ने राज्यपाल को राजभवन पर लिखा एक गीत भी सुनाया। साथ ही राजभवन का भ्रमण किया तथा अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ तस्वीरें भी खिंची।

यहां पढ़ें सवाल जवाब...

la martiniere girls interview with governor

प्रश्न : राजभवन पहली बार आकर कैसा लगा?
उत्तर : राजभवन आकर बहुत अच्छा लगा। प्रदेश भी बहुत अच्छा है। लोग मेहनती हैं। यहाँ के लोग विज्ञान का उपयोग करके और थोड़ी अधिक मेहनत करें तो प्रदेश का ज्यादा विकास हो सकता है।

प्रश्न :  युवा भारत को कैसे अच्छा बना सकते हैं?
उत्तर :  अच्छा नागरिक बनकर देश को अच्छा बना सकता है। युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है।

योग से स्वास्थ्य अच्छा होता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। योग से इच्छाशक्ति मजबूत होती है। बचपन से सूर्य नमस्कार करने के कारण मैने खुद कैंसर जैसी बीमारी पर विजय प्राप्त की। आज 81 वर्ष की उम्र में भी स्वस्थ हूं।

जानें यूपी के बारे में क्या बोले राज्यपाल

la martiniere girls interview with governor

प्रश्न : आप राज्यपाल  हैं। शिक्षा के बारे में क्या विचार है तथा आज और पहले की शिक्षा में क्या अंतर है ?

उत्तर : कोशिश यह होनी चाहिए कि बच्चों को पूरी शिक्षा निरंतरता के साथ मिले। शिक्षा में गुणवत्ता होनी चाहिए।  जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। पहले पढ़ाई में इतनी विशेषज्ञता नहीं होती थी।

आज पढ़ाई में बहुत विशेषज्ञता आ गई है। तब की और आज की शिक्षा में बहुत अंतर आया है। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश ने बहुत प्रगति की है। मैने खुद गांव के स्कूल में पढ़ाई की। गरीब परिवार से था। इसलिए पढाई का खर्च अखबार बेंचकर व छोटे बच्चों को टयूशन पढ़ाकर निकाला।

प्रश्न:  उत्तर प्रदेश में क्या अच्छा लगता है?
उत्तर : यहां शांति है। महाराष्ट्र में लोग बहुत व्यस्त रहते हैं। वहां 76 लाख लोग प्रतिदिन लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। केवल दो घंटे के लिए ट्रेन बंद होती है। मुंबई शहर में आबादी बहुत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed