फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kushwaha hearing in court

कुशवाहा को मिला डॉक्टरों का वरदान

Thu, 31 Oct 2013 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 31 Oct 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
kushwaha hearing in court

करोड़ों केलैकफेड घोटाले मेंआरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


गाजियाबाद की डासना जेल के अधीक्षक ने कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर बताया कि 31 अक्तूबर को बाबू सिंह कुशवाहा को पेश नहीं किया जा सकता क्योंकि वह पीजीआई में भर्ती हैं।

विशेष न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक की रिपोर्ट को पत्रावली में रखने का आदेश दिया है।

इससे पहले डासना जेल अधीक्षक ने कोर्ट को रिपोर्ट भेजकर पूर्व मंत्री को पेशी पर लाने में असमर्थता जताई।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री बाबू सिंह को गत 13 सितंबर को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया था।

चिकित्सकों ने डिस्चार्ज करते समय उन्हें फॉलोअप के लिए छह सप्ताह बाद नेफ्रोलॉजी व यूरोलॉजी विभाग में बुलाया था।

इस कारण 22 अक्तूबर को बाबू सिंह कुशवाहा को जांच व फॉलोअप के लिए पुलिस अभिरक्षा में पीजीआई भेजा गया था जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कारण भ्रष्टाचार निवारण अदालत द्वारा तय तारीख 31 अक्तूबर को उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है, 22 अक्तूबर को लैकफेड घोटाले की जांच कर रही पुलिस कोऑपरेटिव सेल की विशेष जांच शाखा ने एनआरएचएम घोटाले में डासना जेल में बंद पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा तथा फरार चल रहे लैकफेड के पूर्व चेयरमैन सुशील कटियार को आरोपी बनाकर अपनी पूरक चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के विवेचक ने पूर्व मंत्री के डासना जेल में बंद होने के कारण उन्हें बी वारंट के जरिए तलब करने की मांग की थी।

इस पर कोर्ट ने पुलिस कोऑपरेटिव सेल द्वारा पेश चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए जहां सुशील कटियार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था।

वहीं डासना के जेलअधीक्षक को निर्देश दिया था कि वह 31 अक्तूबर को पूर्व मंत्री को भ्रष्टाचार निवारण की विशेष अदालत में पेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed