फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kushinagar and Ayodhya won the team championship

Lucknow News: कुशीनगर और अयोध्या ने जीती टीम चैंपियनशिप

Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar and Ayodhya won the team championship
लखनऊ। कुशीनगर और आयोध्या ने केएन कपूर मेमोरियल राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा यादव (दो स्वर्ण और एक कांस्य) और शैला भाटी (पांच स्वर्ण) को सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन कृष्णा ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में 26.16 सेकंड का समय निकालकर नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। स्पर्धा का रजत गौतमबुद्धनगर के वेदांत चंद्रा और कांस्य गाजियाबाद के ओम त्यागी ने जीता। उधर, जिया ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में 30.81 सेकंड का रिकॉर्ड समय निकालकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का रजत आगरा की मेशिका और कांस्य गौतमबुद्धनगर की सिदक कौर से जीता।
विज्ञापन


चैंपियनशिप निदेशक रवीन कपूर, आयोजन सचिव कीर्ति मिश्रा, लक्ष्मण अवॉर्डी हिमांशु तिवारी और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्डी पुष्पा मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, यूपी ट्रायथलॉन एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा, यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के कोच नीरज मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed