फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kumbh mela in unesco's ichh list.

कुंभ मेला यूनेस्को की ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल

Thu, 07 Dec 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Dec 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
kumbh mela in unesco's ichh list.
कुंभ मेला - फोटो : amar ujala

भारत के कुंभ मेले को यूनेस्को ने ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ (आईसीएचएच) की सूची में शामिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय संगठन ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संगठन के तहत अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए गठित अंतरसरकारी समिति ने दक्षिण कोरिया के जेजू में अपने 12वें सत्र में ‘आईसीएचएच’ की प्रतिनिधि सूची में कुंभ मेला को शामिल कर लिया।
विज्ञापन


4 दिसंबर को शुरू हुए इस बैठक का समापन 9 दिसंबर को होगा। कुंभ मेले को धार्मिक तीर्थयात्रियों को इकट्ठा करने वाला सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। इसके साथ ही कुंभ मेला, बोत्सवाना, कोलंबिया, वेनेजुएला, मंगोलिया, मोरक्को, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात की सूची में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह बहुत ही गर्व का अवसर है कि हमारे पवित्र कुंभ मेले को यूनेस्को के ‘आईसीएचएच’ की सूची में शामिल कर लिया गया।



 

एक विशेषज्ञ समिति ने की थी अनुशंसा

kumbh mela in unesco's ichh list.

भारत के आवेदन की विस्तृत जांच के बाद एक विशेषज्ञ समिति ने कुंभ मेला को ‘आईसीएचएच’ की सूची में शामिल किए जाने की अनुशंसा की थी।

कुंभ मेला देश के चार बड़े सांस्कृतिक शहरों इलाहाबाद, हरीद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित किया जाता है। इसे नदियों की पूजा और सफाई से संबंधित एक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed