{"_id":"6331354120025571ca48e45c","slug":"kullu-accident-cm-yogi-adityanath-talks-to-cm-of-himachal-pradesh-over-kullu-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Accident : मुख्यमंत्री योगी ने हिमाचल के सीएम से की बात, बोले-कुल्लू में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Accident : मुख्यमंत्री योगी ने हिमाचल के सीएम से की बात, बोले-कुल्लू में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद
Mon, 26 Sep 2022 10:44 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:44 AM IST
सार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल्लू में हुए हादसे पर हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए हादसे को लेकर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस मामले में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की और घायलों को शीघ्र समुचित उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुल्लू में टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है।
उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।