फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Krishna Gopal says Country is not secular with constitution it is just because of we are Hindu

देश संविधान से नहीं, हमारे हिंदू होने की वजह से धर्मनिरपेक्ष: कृष्ण गोपाल 

Sun, 23 Dec 2018 11:29 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 23 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Krishna Gopal says Country is not secular with constitution it is just because of we are Hindu
Krishna Gopal

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने रविवार को कहा कि  देश संविधान की वजह से धर्मनिरपेक्ष नहीं है, बल्कि हिंदू धार्मिक है इसलिए देश धर्मनिरपेक्ष है। युवा कुंभ के उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए आरएसएस विचारक ने कहा कि संविधान कहता है कि हम धर्मनिरपेक्ष हैं, लेकिन हम कहते हैं कि देश हजारों वर्षों से धर्मनिरपेक्ष है। 

विज्ञापन


सेकुलरिज्म की परिभाषा हमें संविधान से नहीं मिली। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषियों ने अपने अध्यात्म के भाव के कारण दुनिया के प्रत्येक संप्रदाय व मत को सम्मान से देखा। यह हमारी आध्यात्मिक भाव की पहचान है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू हैं इसलिए आध्यात्मिक हैं। आध्यात्मिक हैं इसलिए धार्मिक। धार्मिक हैं इसलिए धर्मनिरपेक्ष। हिंदू का आध्यात्मिक व धार्मिक भाव हमें धर्मनिरपेक्ष बनाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बंटवारे के बाद बने दो देशों में सेकुलरिज्म है?

विज्ञापन

युवाओं को मिला गरीब भाई-बहनों का जीवन बदलने का एजेंडा

युवा कुंभ में कृष्ण गोपाल ने देश भर से आए युवा प्रतिनिधियों को गरीब परिवारों का जीवन बदलने का एजेंडा दिया। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा, कमजोर, भीख का कटोरा लेकर मांगने वाला भारत नहीं है। प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाला, अनेक देशों के लिए सेटेलाइट बनाने वाला, मिसाइल बनाने वाला भारत है।

आरएसएस विचारक ने कहा कि एक ओर संपन्न, मेधावी और प्रतिभासंपन्न भारत, दूसरी ओर गरीब भारत है। गरीबों के रहने के लिए सुविधा नहीं है। संस्कार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि  दोनों भारत को एक रहने के लिए अपने गरीब भाई-बहनों के लिए काम करना है। यह काम केवल सरकारों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed