फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   koshagar to get promotion after 10 years.

खुशखबरी: एक दशक बाद होंगे कोषागारों के प्रमोशन

Wed, 29 Oct 2014 02:36 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Oct 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
koshagar to get promotion after 10 years.

कोषागारों के सवा सौ से ज्यादा अफसर जल्द ही प्रमोट किए जाएंगे। इनमें से कई कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले हैं। लोक सेवा आयोग ने इनके प्रमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक पर सहमति दे दी है। कोषागारों में करीब एक दशक से प्रमोशन नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


मौजूदा सरकार ने पिछले साल प्रमोशन का सिलसिला फिर से शुरू किया। लेकिन तब 119 पात्र कर्मियों में से करीब 27 ही प्रमोशन पा सके थे। वजह, बाकी तब तक रिटायर हो गए थे। वहीं अब आगामी महीनों में कई सहायक कोषाधिकारी रिटायर होने वाले हैं। इनमें कई अधिकारी ऐसे हैं जो प्रोन्नत वेतनमान काफी समय से पा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे सरकार पर प्रमोशन देने में किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ना है। उन्हें रिटायरमेंट के पहले पदोन्नति मिलने से समाज में सम्मान जरूर बढ़ जाएगा। वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोक सेवा आयोग से नियमित रूप से पदोन्नतियां कराने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आयोग ने सहायक कोषाधिकारी (एटीओ) से कोषाधिकारी (टीओ), सहायक लेखाधिकारी (एएओ) से कोषाधिकारी व कोषाधिकारी से मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) के पद पर पदोन्नतियों के लिए डीपीसी पर सहमति दे दी है। उम्मीद है कि अगले महीने इन सभी को प्रमोशन मिल जाएगा।

शासन ने तेजी से की है कार्रवाई

koshagar to get promotion after 10 years.

इस पर कर्मचारी संघ के महामंत्री कोषागार बीके‌ तिवारी का कहना है कि सरकार ने कोषागर कर्मियों की लंबित मांगों पर तेजी से सकारात्मक कार्यवाही की है। करीब एक दशक से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नवंबर में 63 एटीओ को टीओ, 58 एएओ को टीओ व करीब आधा दर्जन टीओ को सीटीओ पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है। शासन ने इस संबंध में तेजी से कार्यवाही की है।

कोषागार के कर्मचारियों को 15 दिन का अतिरिक्त वेतन देने की मंजूरी देकर सरकार ने सकारात्मक पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed