लखनऊ की प्रतिभाएं छोटे परदे पर छाईं, इस शो में देंगी दिखाई
इस एपिसोड के दौरान कहानी कहने के अपने हुनर और व्यक्तित्व से वह गायक मीका सिंह को प्रभावित करने से नहीं चूकीं। उन्होंने अपने पार्टनर हैली (मुंबई) और मीका सिंह के साथ मजेदार गेम्स भी खेले। पहले ही चक्र से उन्होंने अपने विरोधी को कड़ी टक्कर दी।
उधर शहर की आम्रपाली गुप्त भी जल्द छोटे परदे पर नजर आएगी। आम्रपाली को ‘तुझसे है राब्ता’ में माधुरी देशमुख के महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना गया है। माधुरी का किरदार एक रंगकर्मी का है, जो हमेशा खुद के बारे में ही सोचती है और सिर्फ अपनी ही चलाती है।
हालांकि वह भले ही स्वार्थी है और उसे सिर्फ अपनी परवाह रहती है, लेकिन वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करती है। अलीगंज की आम्रपाली गुप्त 2003 से टेलीविज़न जगत में सक्रिय हैं। आम्रपाली ने नारी शिक्षा निकेतन कॉलेज से अध्ययन किया है। आखिरीबार उन्हें ‘इश्कबाज़’ में देखा गया था। उन्हें प्रसिद्ध शो ‘क़ुबूल है’ में तनवीर दानिश खान का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है।